Aloo Chilla: पराठा भूल जाओ, अब बनाएं झटपट आलू चीला, क्रिस्पी और टेस्टी रेसिपी

Updated:
विज्ञापन
aloo Chilla

Chilla ( AI generated image)

Aloo Chilla: अगर आप स्नैक्स में कुछ हल्का और झटपट से बनने वाले कोई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो आप आलू चीला या पोटैटो पैन केक को बना सकते हैं. आलू से बना चीला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और कम समय में बन भी जाता है.

विज्ञापन

Aloo Chilla, Potato Pancake: आलू तो लगभग सभी लोगों को पसंद आता है. आलू का सेवन बच्चे भी बड़े चाव से करते हैं. इससे कई चीजों को तैयार किया जाता है. आलू से बना चीला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और कम समय में बन भी जाता है. आलू का चीला का सेवन आप नाश्ते के टाइम पर या स्नैक्स के तौर पर भी आसानी से कर सकते हैं. ये खाने में काफी क्रिस्पी होता है. तो आइए जानते हैं आलू चीला या पोटैटो पैन केक बनाने के बारे में. 

आलू चीला बनाने के लिए सामग्री ( Potato Pancake, Aloo Chilla Ingredients)

  • आलू- 2-3 कद्दूकस किया हुआ  
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ 
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच 
  • गाजर- एक कद्दूकस किया हुआ 
  • लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ  
  • अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ  
  • चावल का आटा- एक बड़ा चम्मच  
  • लाल मिर्च का पाउडर- एक छोटा चम्मच  
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार  
  • तेल 

यह भी पढ़ें: Crispy Sooji Dosa: बिना घंटों के इंतजार के बनाएं झटपट कुरकुरा रवा डोसा

यह भी पढ़ें: Crispy Baingan Chips: स्नैक में आलू के चिप्स नहीं, इस क्रिस्पी रेसिपी को करें ट्राई

आलू चीला बनाने की विधि (Potato Pancake Recipe)

  • आलू चीला बनाने के लिए आप आलू को छील लें और कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किये हुए आलू का आप अच्छे से धो कर साफ कर लें. इसमें से आप पानी को निचोड़ दें और अब एक बाउल में इसे डाल दें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च को मिला दें. इसमें आप अपनी पसंद की कोई सब्जी जैसे बारीक कटा पत्ता गोभी को भी डाल सकते हैं. 
  • अब आप एक चम्मच अदरक और बारीक कटा लहसुन को डाल दें. इसमें दो चम्मच बेसन और एक चम्मच चावल का आटा को मिला दें. अब इसमें लाल मिर्च और गरम मसाला को भी ऐड कर दें. इन सब को अच्छे तरीके मिलाएं. अगर ये ज्यादा सख्त है तो इसमें थोड़ा सा पानी छिड़क दें. 
  • अब एक बड़े चम्मच की मदद से बैटर को तवे पर रखें और इसे आप धीरे धीरे प्रेस करते हुए फैला दें और अच्छे से पकाएं. तेल डालें और दूसरे साइड से क्रिस्पी होने तक इसे पका लें.

यह भी पढ़ें: Homemade Cheese Recipe: पिज्जा के लिए अब घर पर तैयार करें पेफेक्ट मोजरेला चीज, आसान स्टेप में कम चीजों की मदद से

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola