Crispy Baingan Chips: स्नैक में आलू के चिप्स नहीं, इस क्रिस्पी रेसिपी को करें ट्राई

baingan chips ( AI generated image)
Crispy Baingan Chips: अगर आप भी स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आप बैंगन के चिप्स को बना सकते हैं. इस रेसिपी को बनाना आसान है और ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं बैंगन के चिप्स बनाने की विधि के बारे में.
Crispy Baingan Chips: आलू के चिप्स तो आपने कई बार खाया होगा. पर क्या आपने बैंगन के चिप्स को कभी ट्राई किया है? ये चिप्स का स्वाद काफी टेस्टी होता है. अगर आप स्नैक्स में कुछ अलग चीज ट्राई करने का शौक रखते हैं तो आप बैंगन के चिप्स जरूर बनाएं. इसे बनाना आसान है और कम चीजों की मदद से आप इसे तैयार कर सकते हैं.
बैंगन के चिप्स बनाने के लिए सामग्री
- बैंगन- दो
- तेल- टालने के लिए
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च का पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- चाट मसाला- एक छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Green Moong Chilla: सेहत भी स्वाद भी, ब्रेकफास्ट में तैयार करें हरी मूंग का टेस्टी चीला
बैंगन के चिप्स बनाने की विधि
- बैंगन के चिप्स बनाने के लिए आप सबसे पहले बैंगन को पानी से धोकर साफ कर लें. आप अगर चाहे बैंगन को छील भी सकते हैं. अब आलू के चिप्स काटने वाले चिप्स कटर की मदद से काट लें.
- कटे हुए बैगन के स्लाइस को आप पानी में डाल दें ताकि ये काले ना पड़े. इस पानी में आप थोड़ा सा नमक को भी मिक्स कर दें.
- अब एक कढ़ाई को आप गर्म करें और इसमें आप तेल को डाल दें और गर्म होने दें. अब बैंगन को पानी से निकाल लें और इसमें एक चम्मच तेल को लगा दें. मसाला को भी तैयार कर लें. सभी मसालों को मिक्स कर दें. काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च को एक साथ मिला लें. अब इस मिश्रण को आप बैंगन स्लाइस के ऊपर लगा लें.
- अब कढ़ाई में इन स्लाइस को आप तल लें. इन्हें तब तक तलें जब तक ये क्रिस्पी ना हो जाए. इन्हें निकाल लें और इनके ऊपर बाकी के मसाले और चाट मसाला को छिड़क दें.
- आप इसे तवे पर भी बना सकते हैं या फिर आप इसको एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Moong Dal Palak Chilla: पोषण से भरपूर मूंग दाल पालक चीला, क्रिस्पी और टेस्टी, इस तरीके से तैयार करें हल्का नाश्ता
यह भी पढ़ें: Mawa Cake: मावा केक का स्वाद बन जाएगा सबकी पहली पसंद, बार-बार बच्चे करेंगे डिमांड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










