Moong Dal Palak Chilla: पोषण से भरपूर मूंग दाल पालक चीला, क्रिस्पी और टेस्टी, इस तरीके से तैयार करें हल्का नाश्ता

palak chilla recipe ( AI generated image)
Moong Dal Palak Chilla: चीला एक लाइट और हेल्दी ऑप्शन नाश्ते के लिए. चीला को कई तरीके से बनाया जाता है. अगर आप कुछ यूनिक चीला की रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप मूंग और पालक का चीला को बना सकते हैं. मूंग और पालक का चीला हेल्दी भी है और टेस्टी भी.
Moong Dal Palak Chilla: चीला का सेवन लोग सुबह के समय में ब्रेकफास्ट में करते हैं. चीला एक लाइट और हेल्दी ऑप्शन नाश्ते के लिए. चीला कई चीजों से बनाया जाता है. अगर आप कुछ यूनिक चीला की रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप मूंग और पालक का चीला को बना सकते हैं. मूंग दाल और पालक से बना ये चीला खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. मूंग दाल से बने चीला का सेवन आप दही या फिर हरी चटनी के साथ कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पालक और मूंग का चीला बनाने की विधि.
मूंग पालक चीला के लिए सामग्री
- मूंग दाल – 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- लहसुन- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
- बारीक कटा हुआ पालक- 1 कप
- मिर्च- एक बारीक कटा हुआ
- तेल
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें: Mawa Cake: मावा केक का स्वाद बन जाएगा सबकी पहली पसंद, बार-बार बच्चे करेंगे डिमांड
यह भी पढ़ें: Neer Dosa Recipe: घर पर आसानी से तैयार करें हल्का, मुलायम और स्वाद से भरपूर नीर डोसा
मूंग दाल पालक चीला बनाने की विधि
- मूंग और पालक का चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप मूंग दाल को धो लें. अब मूंग दाल को आप पानी में कुछ घंटे के लिए भिगो दें. इस दाल को आप मिक्सी में स्मूथ पेस्ट बना लें.
- अब एक बाउल में आप दाल को निकाल लें. अब इसमें आप बारीक कटा हुआ पालक, प्याज, बारीक कटा लहसुन और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें. अब इसमें आप हल्दी पाउडर, नमक और गर्म मसाला को भी मिक्स के दें.
- अब आप सारी चीजों को अच्छे से मिला लें. अब एक तवे को गर्म करें. तवे के ऊपर आप तेल को लगा दें. अब बैटर को हल्के हाथ से फैला दें. जब ये एक तरफ से पक जाए तब आप इसे पलट दें. चीला को आप ध्यान से पलटने की कोशिश करें नहीं तो ये टूट सकता है. दोनों तरफ से मूंग पालक चीला को पका लें.
यह भी पढ़ें: Kurkuri Bhindi: हर बाइट में क्रंच, भिंडी को तैयार करें कुरकुरी और क्रिस्पी स्टाइल में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










