नशे की डोज में छुपा है जहर, खतरनाक है शराब के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 24 May 2025 5:17 PM
Pic Credit- Freepik
Alcohol Side Effects: शराब को कोल्ड ड्रिंक या डाइट सोडा के साथ पीना सेहत के लिए कितना हानिकारक है? जानें इसके 5 खतरनाक दुष्प्रभाव, रिसर्च और विशेषज्ञों की राय.
Alcohol Side Effects: वीकेंड आते ही शराब के शौकीनों की पब या फिर बार में भीड़ लगनी शुरू हो जाती है. इस दौरान कई लोग शराब (Alcohol) का सेवन कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) या फिर डाइट सोडा (Diet soda) के साथ करते हैं. इससे शराब की कड़वाहट कम हो जाती है और यह गले में आसानी से उतर जाती है. भले इसकी बीटरनेस कम हो जाती हो लेकिन शराब के साथ सोडा के साथ पीने के कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं. हाल के वर्षों में कई शोध और स्वास्थ्य संगठनों की रिपोर्ट से पता चला है कि इस तरह का कॉम्बिनेशन इंसान के शरीर में जहर का काम करती है.
डाइट सोडा के साथ शराब के सेवन से होता है अधिक नशा
शोधों से पता चला है कि जब शराब को डाइट सोडा (जैसे डाइट कोक या डाइट स्प्राइट) के साथ मिलाया जाता है, तो शरीर में शराब का अवशोषण तेजी से होता है, जिससे रक्त में अल्कोहल की मात्रा लगभग 18% अधिक हो सकती है. इससे व्यक्ति को अधिक नशा होता है, लेकिन वह खुद को कम नशे में महसूस करता है. जिससे वह आसामान्य हरकत करने लगता है.
कोल्ड ड्रिंक और शराब का मिश्रण हृदय के लिए खतरनाक
कोल्ड ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन एक उत्तेजक होता है, जबकि शराब एक अवसादक. इन दोनों का मिश्रण शरीर में भ्रम पैदा करता है, जिससे व्यक्ति को अधिक ऊर्जा महसूस होती है और वह अधिक शराब पी सकता है. यह कॉम्बिनेशन हृदय गति और रक्तचाप को असामान्य रूप से बढ़ा सकता है, जिससे हृदय संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.
मोटापा और डायबिटीज का खतरा
कोल्ड ड्रिंक्स में उच्च मात्रा में शुगर और कैलोरी होती है. जब इन्हें शराब के साथ मिलाया जाता है, तो इसकी कैलोरी और अधिक बढ़ जाती है. जिससे मोटापा, टाइप-2 मधुमेह और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है. मधुमेह के रोगियों के लिए यह हानिकारक है.
पाचन तंत्र पर पड़ता है बुरा प्रभाव
शराब और कोल्ड ड्रिंक का मिश्रण पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे दस्त, पेट में जलन और अन्य गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं. यह खासकर उन लोगों के लिए खतरनाक है जो पहले से ही पाचन संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं.
महिलाओं के लिए अधिक खतरनाक
विभिन्न संगठनों के शोध से पता चला है कि महिलाएं डाइट सोडा के साथ शराब का सेवन करना अधिक पसंद करती है. वजन नियंत्रण के उद्देश्य वे इस तरह का संयोजन करती हैं. लेकिन यह कॉम्बिनेशन शराब के प्रभाव को बढ़ा सकता है, जिससे वे अधिक नशे में आ सकती है और जोखिमपूर्ण व्यवहार कर सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










