2026 में छा रहे हैं बेटियों के ये यूनिक और मॉडर्न नाम, हर नाम में छिपा है खास अर्थ

Unique modern Hindu baby girl names with meaning 2026
Most Popular Baby Girl Names 2026: 2026 के सबसे पॉपुलर और यूनिक बेबी गर्ल नेम्स की लिस्ट देखें.
Most Popular Baby Girl Names 2026: हर साल की तरह 2026 में भी बेबी गर्ल नेम्स के ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बार मम्मी पापा सिर्फ प्यारा नाम ही नहीं, बल्कि ऐसा नाम चुन रहे हैं जिसका गहरा अर्थ, आध्यात्मिक जुड़ाव और मॉडर्न टच हो. जड़ों से जुड़े लेकिन सुनने में स्टाइलिश ये नाम सोशल मीडिया से लेकर नेमिंग पोर्टल्स तक खूब सर्च किए जा रहे हैं.
अगर आप भी अपनी नन्ही परी के लिए यूनिक और मीनिंगफुल नाम तलाश रहे हैं, तो ये लिस्ट 2026 की सबसे पॉपुलर बेबी गर्ल नेम्स में शामिल हो सकती है.
2026 के सबसे पॉपुलर नामों की सूची (Most Popular Baby Girl Names 2026)
- आरविका (Arvika) – संपूर्णता और पूर्ण संतुष्टि का प्रतीक
- अभिज्ञा (Abhigya) – ज्ञान से परिपूर्ण, बुद्धिमान
- देवीना (Devina) – देवी समान, दिव्य गुणों वाली
- ओमिषा (Omisha) – जीवन की देवी, सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक
- ऋषिमा (Rishima) – पवित्र और सुंदर
- रुद्रिका (Rudrika) – भगवान शिव से जुड़ा नाम, शक्ति का प्रतीक
- अविघ्ना (Avighna) – विघ्नों को दूर करने वाली, शुभता का संकेत
- कृषिका (Krishika) – भगवान कृष्ण से जुड़ा, प्रेम और करुणा का प्रतीक
- इशिमा (Ishima) – ईश्वरीय आशीर्वाद, समृद्धि
- नयामी (Nyami) – ईश्वर का उपहार
- रिद्धिशा (Riddhisha) – समृद्धि और उन्नति की देवी
- रुहानीयत (Ruhaniyat) – आध्यात्मिकता, आत्मिक शुद्धता
- रुद्राक्षा (Rudraksha) – पवित्र रुद्राक्ष, आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक
अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटी का नाम भी भीड़ से अलग और अर्थपूर्ण हो, तो ये नाम शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नन्ही परी के लिए यहां से चुनें इस साल के सबसे यूनिक और मीनिंगफुल नाम
यह भी पढ़ें: अपनी बेटी को दें शिव-शक्ति से जुड़ा दिव्य नाम – यहां देखें मीनिंगफुल नामों की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




