ePaper

Ajwain Paratha Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें अजवाइन पराठा, स्वाद ऐसा कि घरवाले करेंगे दोबारा बनाने की डिमांड

Updated at : 05 Oct 2025 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
ajwain paratha

ajwain paratha ( AI Image)

Ajwain Paratha Recipe: अगर आप भी सुबह में सादे पराठे खाकर बोर हो चुके हैं तो आप ब्रेकफास्ट में अजवाइन पराठा को बना सकते हैं. इस पराठे को तैयार करने का तरीका काफी आसान है. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं अजवाइन पराठा की रेसिपी.

विज्ञापन

Ajwain Paratha Recipe: सुबह का नाश्ता हो या बच्चों के लिए टिफिन पैक करना लोग ऐसी रेसिपी को बनाना चाहते हैं जो टेस्टी भी हो और आसानी से बन जाए. ब्रेकफास्ट के लिए कई तरह के पराठे घरों में बनाए जाते हैं. सादे पराठे से लेकर स्टफ्ड पराठे को लोग नाश्ते में लेना पसंद करते हैं. अगर आप नाश्ते में कुछ अलग पराठे की रेसिपी को बनाना चाहते हैं तो अजवाइन पराठा को ट्राई कर सकते हैं. ये पराठे खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं और आप इसका सेवन चटनी या अचार के साथ कर सकते हैं. इस पराठे को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और कम चीजों कि मदद से आप टेस्टी पराठा तैयार कर पाएंगे. अजवाइन की सुंगध और स्वाद इस पराठे के टेस्ट को बढ़ा देते हैं. इस पराठे का स्वाद चखने के बाद घरवाले आपकी कुकिंग की तारीफ करेंगे. आप कॉलेज, ऑफिस या बच्चों के लिए लंच बॉक्स में इसे पैक कर के दे सकते हैं. इसे आप चाय के साथ भी ले सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि. 

अजवाइन पराठा बनाने के लिए सामग्री 

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • अजवाइन- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • घी- पराठे सेंकने के लिए
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई 
  • पानी- आटा गूंथने के लिए

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

अजवाइन पराठा बनाने की विधि (Ajwain Paratha Recipe)

  • अजवाइन पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में आटा को लें. अब आप इसमें नमक, अजवाइन, बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डाल दें. अब आटे में आप 2 चम्मच घी को मिक्स करें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा को गूंथ लें. अब आप आटे को ढककर कुछ देर के लिए छोड़ दें. 
  • अब आप आटे से पराठे के लिए लोई बना लें. इसे आप बेल लें. तवा को गैस पर चढ़ा दें. पराठे को तवे पर डाल दें और इसे दोनों साइड से पका लें. 
  • अब पराठे के ऊपर आप घी को लगा दें. घी को दोनों साइड पर लगा दें और अच्छे से सेंक लें. इसी तरह से आप और भी पराठे को तैयार कर लें.

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola