फेंकेंगे तो पछताएंगे! घर पर 35 मिनट में बनाएं आलू के छिलके की टिक्की, भूल नहीं पाएंगे स्वाद

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Sep 2025 7:15 PM

विज्ञापन

प्लेट में रखा आलू के छिलके की टिक्की और चटनी, Pic Credit- Grok

Aalu Ke Chilke Ki Tikki: आलू के छिलके फेंकना छोड़ें और इन्हें हेल्दी और टेस्टी टिक्की में बदलें। यह रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट स्नैक है. 35 मिनट में घर पर बनाएं क्रिस्पी और पौष्टिक टिक्की, जो फाइबर, विटामिन और आयरन से भरपूर है.

विज्ञापन

Aalu Ke Chilke Ki Tikki: जब भी लोग आलू की सब्जी या भुजिया बनाते हैं लोग उसके छिलके को फेंक देते हैं. हालांकि कुछ लोग इसका चिप्स जरूर बनाते हैं. लेकिन उसके अलावा वह कुछ और टेस्टी डिश नहीं बना पाते हैं. मगर क्या आप जानते हैं इसे आप हेल्दी और टेस्टी टिक्की में भी बदल सकते हैं? खास बात ये है कि इसे आप 35 मिनट में आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसलिए अगली बार जब भी आलू की सब्जी बनाएं तो उसके छिलके को फेंकने के बजाय सही तरीके से इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ स्वादिष्ट डिश बनेगा बल्कि बॉडी में चार चांद लगाएगी. आलू के छिलके की टिक्की का स्वाद इतना जबरदस्त है कि बच्चे बूढ़े सभी चटखारे लेकर खाएंगे.

आलू के छिलके से टिक्की बनाने की सामग्री

  • आलू के छिलके- 2 कप (धोकर साफ किए हुए)
  • उबला हुआ आलू- 2
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी)
  • अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

Also Read: ब्रेकफास्ट में यह लाल डोसा को खा लें, नहीं होगी आयरन की कमी, स्वाद ऐसा कि दिन बन जाए

आलू के छिलके से टिक्की बनाने की प्रक्रिया

  • आलू के छिलके और उबले आलू को अच्छी तरह मैश कर लें.
  • इसमें हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
  • मिश्रण को छोटी-छोटी टिक्की के आकार में बनाएं.
  • नॉन-स्टिक तवा या फ्राइंग पैन में तेल गर्म करें और टिक्की को सुनहरा भूरा होने तक सेंकें.
  • गरमा-गरम टिक्की को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें.

क्या खास है आलू के छिलके की टिक्की

  • आलू के छिलके फाइबर, विटामिन सी और आयरन से भरपूर होते हैं.
  • यह टिक्की बच्चों के लिए भी हेल्दी स्नैक का बेहतरीन विकल्प है.

Also Read: Lauki Kheer Recipe: बिना चीनी के बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट लौकी की खीर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola