Rashifal Today: 30 नवंबर को वृषभ और कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, देखें आज का राशिफल

Updated at : 30 Nov 2021 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal Today: 30 नवंबर को वृषभ और कन्या  राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, देखें आज का राशिफल

Rashifal Today,30 नवंबर 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है.इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आइए, जानते हैं 30 नवंबर का राशिफल.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है. जीवनसाथी से झगड़ा मानसिक तनाव की ओर ले जा सकता है. बेकार का तनाव लेने की ज़रूरत नहीं है. ज़िंदगी का एक बड़ा सबक़ इस बात को मान लेना है कि बहुत-सी चीज़ों को बदलना नामुमकिन है.

undefined

वृषभ राशि / वृष राशि

आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा.आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में बढ़ोतरी होगी. ऑफिस में वेतन वृद्धि हो सकती है. प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं.

undefined

मिथुन राशि

ऑफिस में कामकाज ज्यादा रहेगा. ऑफिस या फिल्ड में एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ सकती है. भय और असुरक्षा की भावनाएं भी आप पर हावी हो सकती है. खुद का ध्यान रखें. लोगों से होने वाली ज्यादातर बातचीत का मतलब समझना आपके लिए कठिन हो सकता है.

undefined

कर्क राशि

अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फँसे इंसान की मदद करने के लिए करें. याद रखें यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या फ़ायदा? प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा. जीवनसाथी के साथ ख़रीदारी मज़ेदार रहेगी.

undefined

सिंह राशि

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा.अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है.आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है.टीचर्स के साथ आपका अच्छा टाइम स्पेंड होगा.

undefined

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोग और बिजनेस वालों के लिए दिन शुभ है. दोस्तों की मदद से आपको धन लाभ हो सकता है. अधिकारियों से मदद मिलेगी. दिन भी अच्छा रहेगा. जीवनसाथी या पार्टनर से आपके संबंध मजबूत हो सकते हैं. दूरियां भी खत्म हो सकती हैं. करियर में प्रगति के मौके मिल सकते हैं.

undefined

तुला राशि

कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें. बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे. अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें.

undefined

वृश्चिक राशि

आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा.वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है.आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे.छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे. आज आपको अपने काम के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे.Prabhat Khabar Graphics

undefined

धनु राशि

कामकाज में मेहनत से फायदा होगा. लंबे समय तक चलने वाली योजना बन सकती है. पैसों और नौकरी के सवालों पर आपको उपयोगी और महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है. कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

undefined

मकर राशि

अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें. जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतन्त्र बनें और अपने फ़ैसले ख़ुद लें. ख़ुद को किसी भी ग़लत और ग़ैर-ज़रूरी चीज़ से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फँस सकते हैं. दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं.

undefined

कुंभ राशि

आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे. आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा.इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे.आज किसी जरुरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.

undefined

मीन राशि

कार्यक्षेत्र और बिजनेस में फायदा हो सकता है. आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे, तो आपके लिए दिन शुभ रहेगा. नए रूप में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. पैसों का कोई बड़ा सौदा भी आज निपट सकता है. वाणी के प्रयोग से आपके काम पूरे हो जाएंगे. धन लाभ भी होने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola