ePaper

Rashifal Today: 29 नवंबर को तुला और मकर राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा, देखें आज का राशिफल

Updated at : 29 Nov 2021 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal Today: 29 नवंबर को तुला और मकर  राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा, देखें आज का राशिफल

Rashifal Today,29 नवंबर 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है.इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आइए, जानते हैं 29 नवंबर का राशिफल.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. आज आप अपना आत्मविश्वास दिखाएंगे. अपने काम पर पूरा ध्यान देने से आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे. मन में प्यार की भावना रहेगी जो आपके प्रेम संबंधों में आपकी मदद करेगी. अपने प्रिय से अच्छी-अच्छी बातें करेंगे. उनके मन को लुभाएंगे. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा.Prabhat Khabar Graphics

undefined

वृषभ राशि / वृष राशि

आप चिंतामुक्त रहेंगे. इस राशि वाले जो लोग प्लास्टिक का बिजनेस करते है आपके बिजनेस का विस्तार हो सकता है. इस राशि के जो छात्र कॉमर्स फील्ड से है उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा.

undefined

मिथुन राशि

बिजनेस और नौकरी में परिवार से सहयोग मिलेगा. कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें. उन्नति के रास्ते खुलेंगे. बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं. घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं. अपनी सोच सकारात्मक रखें. विश्वसनीय व्यक्ति का सहयोग भी मिल सकता है.

undefined

कर्क राशि

आपके लिए आज का दिन मध्यम ही रहेगा. आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. आय के नए साधन मिल सकते हैं. व्यापार भी उन्नति करेगा. काम के सिलसिले में आपको अपनी कार्यकुशलता पर भरोसा रखना पड़ेगा. विरोधियों से जीतेंगे. कोर्ट कचहरी के मामले आपके फायदे में रहेंगे. खर्चे भी ज्यादा रहेंगे.

undefined

सिंह राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. इस राशि के जो लोग डेकोरेशन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए आज नए रास्ते खुलेंगे.

undefined

कन्या राशि

नौकरी और बिजनेस के फैसले भावनाओं में आ कर न लें. विवादों का सामना करना पड़ सकता है. कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है. परिवार की समस्याएं बनी रहेंगी. मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.

undefined

तुला राशि

आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया रहेगा. चुनौतियों को दूर करने में ही दिन बीत जाएगा और काफी व्यस्तता रहेगी. आप किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे. तीर्थ यात्रा के योग भी बन रहे हैं. धार्मिक आचरण करेंगे. मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी. दांपत्य जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे.

undefined

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. आप शाम को पार्टनर के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं. पैसों के साथ एटीएम कार्ड भी जरूर रख लें, जरूरत पड़ सकती है. आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं. उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं.

undefined

धनु राशि

नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है. खुद का कोई बिजनेस है तो उस पर पूरा ध्यान रहेगा. बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी. फालतू भाग-दौड़ खत्म हो सकती है.

undefined

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन मध्यम कहा जा सकता है. आज प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे. अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाएंगे. आपके खर्चे काफी अधिक होंगे. परिवार का माहौल आपको खुशी देगा. घर परिवार पर ध्यान देंगे. कोई नई चीज खरीद कर ला सकते हैं. दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा. काम के सिलसिले में भी आज का दिन काफी बढ़िया कहा जा सकता है.

undefined

कुंभ राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. आज कम खर्च में बढ़िया खरीददारी कर लेंगे. आज आपको सेल का फायदा भी मिल सकता है. आपके लिये धन लाभ के नये रास्ते खुलेंगे. ऑफिस में बोनस मिल सकता है. जीवनसाथी के सहयोग से सब बेहतर रहेगा.

undefined

मीन राशि

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें. अनियमित दिनचर्या के कारण आलस्य और थकान हो सकती है. कुछ छोटे कामों में परेशानियां रहेंगी. इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा. अपने आत्मविश्वास को नियंत्रण में रखना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola