Rashifal Today: 2 दिसंबर को तुला और धनु राशि वालों के लिए आज दौड़ भाग भरा दिन रहेगा, देखें आज का राशिफल

Published at :02 Dec 2021 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal Today: 2 दिसंबर को तुला और धनु राशि वालों के लिए आज दौड़ भाग भरा दिन रहेगा, देखें आज का राशिफल

Rashifal Today,2 दिसंबर 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है.इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आइए, जानते हैं 2 दिसंबर का राशिफल.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे. अगर आज आप जीतोड़ मेहनत करेंगे तो अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं. आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा. कारोबार व व्यापार में लाभ प्राप्त होगा.

undefined

वृषभ राशि / वृष राशि

आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है. आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है. दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें.

undefined

मिथुन राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा. काम में सफलता हासिल हो सकती है. आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे. आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं. आपका जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होगा. इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा फायदेमंद रहेगा.

undefined

कर्क राशि

महत्वपूर्ण और नजदीकी रिश्तों में मजबूती आएगी. रिश्तों में कुछ जरूरी बदलाव हो सकते हैं. ज्यादातर समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा. आपकी कोशिशें कारगर साबित होंगी. पार्टनर और नजदीकी दोस्तों के साथ रोचक बातचीत होगी.

undefined

सिंह राशि

आज किसी भी तरह के बड़े निवेश में अनुभवी की सलाह जरूर लें, वरना पैसा उलझ भी सकता है. जिन लोगों को किसी काम के परिणाम को लेकर चिंता हो रही थी वो अपने डर से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे. ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से गलती होने पर उससे बहस करने के बजाय मांफ कर दें.

undefined

कन्या राशि

अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा. लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है. अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है. पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है.

undefined

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है. इस राशि के कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है. आपकी समझदारी आपको हर प्रकार की मुसीबतों से दूर रखेगी. किसी काम से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है.

undefined

वृश्चिक राशि

आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. धार्मिक और सामाजिक काम के लिए समय निकाल लेंगे. परिवार के साथ समय बीतेगा. नई शुरूआत की कोशिश होगी. थोड़ा धैर्य रखेंगे, तो ज्यादातर परेशानियां खत्म हो जाएंगी. इनकम बढ़ने के योग हैं. बिजनेस और नौकरी करने वालों को फायदा होगा.

undefined

धनु राशि

कुछ गलत विचार आज आपके काम में बाधा बन सकते हैं. पुराने काम अधूरे रह सकते हैं. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी अड़चन आज दूर होगी. आपका व्यवसाय ठीक चलेगा. तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी.

undefined

मकर राशि

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा. कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं. आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें.

undefined

कुंभ राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा. अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे. काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा. दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा. सेहत बेहतर रहेगा. आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी.

undefined

मीन राशि

प्रेमी या अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश कर सकते हैं. जिन लोगों को आपकी जरूरत है, उनसे मुलाकात हो सकती है. दूसरों की मदद करेंगे. किसी बात या स्थिति से आपकी सोच बदल जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola