Rashifal Today, 10 दिसंबर को कन्या और कुंभ राशि वालों की धन से जुड़ी परेशानी दूर होगी, देखें आज का राशिफल

Updated at : 10 Dec 2021 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
Rashifal Today, 10 दिसंबर को  कन्या और कुंभ राशि वालों की धन से जुड़ी परेशानी दूर होगी, देखें आज का राशिफल

Rashifal Today, 10 दिसंबर 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है.इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आइए, जानते हैं 10 दिसंबर का राशिफल

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें‌. कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है‌. नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें‌. ऑफिस में परेशानी हो सकती है‌. किसी बात का टेंशन हो सकता है‌. किसी से विवाद भी हो सकता है‌.

undefined

वृषभ राशि / वृष राशि

अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा. हँसी-मज़ाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें. घर वालों के साथ समय बिताना ख़ुशनुमा अनुभव रहेगा. आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है.

undefined

मिथुन राशि

आज के दिन का आसान कामकाज आपको आराम के लिए काफी वक्त देगा. आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे. इससे आपके अफसर प्रभावित होंगे.

undefined

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है. कारोबार में अचानक से उतार-चढ़ाव आ सकता है. आपको अपने कुछ कामों में फेरबदल करना पड़ सकता है. किसी बड़े व्यक्ति की राय लेना कारगर साबित होगा. आज के दिन अपने मोबाईल की बैटरी चार्ज करके रखें.

undefined

सिंह राशि

परिवार की मदद मिल सकती है‌. आपकी मानसिक संतुलित रहेगी और इससे आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशी मिल सकती है‌. काम पूरे हो सकते हैं‌. आज आपको करियर और निवेश के क्षेत्रों में कुछ नए और शानदार मौके भी मिल सकते हैं‌. पैसों की और परिवार की स्थिति पर आपको पूरा ध्यान देना चाहिए‌.

undefined

कन्या राशि

आज ख़ास दिन है, क्योंकि अच्छा स्वास्थ्य आपको कुछ असाधारण काम करने की क्षमता देगा. आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो. प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी.

undefined

तुला राशि

आज वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. दोस्तों के साथ आप लंबी यात्रा के लिए जा सकते हैं. नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं. भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा.

undefined

वृश्चिक राशि

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. ऑफिस में आपको अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है. दिमाग से मेहनत वाले कार्यों में आप सफल रहेंगे. प्रिंटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है.

undefined

धनु राशि

शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें‌. आज आप बॉस के साथ अपने संबंधों को लेकर थोड़े सावधान रहें‌. जो लोग आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण हैं, वे आज आपको थोड़ा परेशान भी कर सकते हैं‌. आपको अपनी बात रखने का अवसर थोड़े समय बाद मिलेगा‌.

undefined

मकर राशि

आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें. जीवनसाथी आपका ख़याल रखेगा. आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है. आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा.

undefined

कुंभ राशि

आज आपके द्वारा प्राप्त लाभ आपको केवल लाभान्वित करेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी और आप के जो भी कार्य रुके हुए हैं वह सफलतापूर्वक पूरे होंगे. आज आपके पैसे से संबंधित हर समस्या हल हो जाएगी.

undefined

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है. आप लोगों की बातों को ध्यान से सुनने की कोशिश करेंगे. अपने काम की रूपरेखा में बदलाव कर सकते हैं. जीवनसाथी से अपने काम के लिये सलाह भी ले सकते हैं. बच्चों पर की गई मेहनत पॉजिटिव रिस्पांस देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola