ePaper

Aaj Ka Rashifal, 1 दिसंबर 2021: वृषभ, तुला, मीन समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Updated at : 01 Dec 2021 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal, 1 दिसंबर 2021: वृषभ, तुला, मीन समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Rashifal Today,1 दिसंबर 2021: आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है.इसके साथ ही आज आपको किन चीजों से सावधान रहना चाहिए. आइए, जानते हैं 1 दिसंबर का राशिफल.

विज्ञापन
undefined

मेष राशि

आज आपका दिन यात्रा में बितेगा. आप ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं. आपको कोई सहयोगी भी साथ में जा सकता है. किसी रिश्तेदार से मिलने के योग भी बन रहे हैं.

undefined

वृषभ राशि / वृष राशि

आपके लिये आज का दिन अनुकूल रहेगा. आज आप खुश रहेंगे क्योंकि आपको परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा. आपकी मां जी से आपको सुख मिलेगा और उन से धन लाभ हो सकता है. काम के सिलसिले में स्थितियां अच्छी रहेगी. आपके जल्दी ही ट्रांसफर के योग बनेंगे.

undefined

मिथुन राशि

कर्क राशि वाले आज पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें. पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. आपके अधीनस्थ अनावश्यक बहस कर सकते हैं, जिसके परिणामस्वरूप विवाद बढ़ सकता है.

undefined

कर्क राशि

धन लाभ हो सकता है. ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा. कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं. अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है. आप बुद्धि से अपने काम पूरे करवा सकते हैं. आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे.

undefined

सिंह राशि

आज आपकी किस्मत आप पर महरबान रहेगी. आज तय समय में आपका काम पूरा होगा. आप जो भी करना चाहेंगे, उमें लोगों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा. घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. आज आप अपनी ताकत को पहचान कर काम करेंगे.

undefined

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप अपने काम की प्राथमिकता निश्चित करके उसे करने का प्रयास करेंगे और इस प्रकार आज के दिन का सदुपयोग करेंगे. आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने की दिशा में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों के लिए भी दिन बढ़िया है. जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती हैं.

undefined

तुला राशि

आपके परिवार में आज प्रसन्नता का माहौल रहेगा. आर्थिक रूप से आप समृद्ध रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे. आपको परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा. अचल संपत्ति से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है.

undefined

वृश्चिक राशि

सोचे हुए पुराने काम शुरू करें. फायदा हो सकता है. आज आप अच्छा महसूस करेंगे. सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है. परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं.

undefined

धनु राशि

आज आपके दिन की शुरुआत किसी कसमकस के साथ शुरू हो सकती है. आप ऑफिस के किसी काम को लेकर बहुत ज्यादा सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं. बेहतर होगा आप अपने दिनभर के कामों की एक लिस्ट तैयार कर लें. परिवार की कुछ जिम्मेदारियां जीवनसाथी को सौंप सकते हैं.

undefined

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने का संकेत दे रहा है. आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे. पूर्व में किए गए निवेश से अच्छा लाभ होगा. प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे. यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी.

undefined

कुंभ राशि

आज किसी अच्छी खबर से खुशी मिलेगी. आपके कुछ शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं. अत: आपको सावधान रहने की भी आवश्कता है. नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें.

undefined

मीन राशि

आज आप मजबूती और धैर्य से काम लेंगे. दिनभर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे. भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से भी धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो आपके सामने कुछ और काम आ सकते हैं. रोजमर्रा के कामकाज ज्यादा ही रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola