सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये टेस्टी और मजेदार रेसिपी 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 18 Mar 2026 12:06 PM

विज्ञापन

10 मिनट रेसिपी आइडियाज (AI Image)

10-Minute Recipes Ideas: जोरों की भूख लगी है या घर पर आए मेहमानों के लिए झटपट से कुछ रेडी करना तो ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज. ये रेसिपी जल्दी बन भी जाती है और खाने में भी टेस्टी लगती है.

विज्ञापन

10-Minute Recipes Ideas: अगर आप भी अक्सर जल्दी में रहते हैं और कम टाइम में टेस्टी रेसिपी तैयार करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप 5 ऐसी रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं जो आसानी से 10 मिनट  में तैयार कर सकते हैं. 

पीनट बटर बनाना टोस्ट करें ट्राई

आप फटाफट से पीनट बटर बनाना टोस्ट को बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए ब्रेड में बटर लगाकर हल्का सा टोस्ट कर लें. अब इस पर पीनट बटर लगाएं. अब इसके ऊपर केले के स्लाइस रखें और चाहें तो थोड़ा शहद डाल दें. यह कॉम्बिनेशन खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है.

फ्रूट योगर्ट करें ट्राई

अगर आप कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग खाना चाहते हैं, तो फ्रूट योगर्ट ट्राई करें. दही में अपने पसंदीदा कटे हुए फल जैसे सेब, केला, अंगूर या स्ट्रॉबेरी मिला दें. ऊपर से थोड़ा शहद या ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और टेस्टी बना सकते हैं. ये बहुत जल्दी तैयार हो जाता है. 

मसाला पापड़ करें ट्राई

अगर आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो आप मसाला पापड़ को ट्राई कर सकते हैं. पापड़ को सेक लें या माइक्रोवेव में क्रिस्प कर लें. इसके ऊपर बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया पत्ती को डालें. थोड़ा नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालकर सर्व करें. 

पीनट चाट करें ट्राई

अगर आप झटपट से चाट खाना चाहते हैं तो पीनट चाट एक अच्छा ऑप्शन है. उबले हुए या भुने मूंगफली में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिलाएं. ऊपर से नींबू का रस, नमक और चाट मसाला डालें. सभी चीजों को मिक्स करें. इस तरह से आप पीनट चाट तैयार कर सकते हैं. 

इंस्टेंट वेज सैंडविच करें ट्राई

जब जल्दी में कुछ बनाना हो, तो वेज सैंडविच सबसे आसान ऑप्शन है. ब्रेड स्लाइस पर बटर या चटनी लगाएं. इसके ऊपर खीरा, टमाटर, प्याज और उबले आलू की स्लाइस रखें. नमक, काली मिर्च छिड़कें और दूसरे ब्रेड से कवर करें. आप चाहें तो इसे तवे पर डालकर सेंक भी सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sev Ki Sabji: अब तीखे स्वाद की तलाश खत्म, घर पर झटपट बनाएं सेव की सब्जी 

यह भी पढ़ें: Rajbhog Ice Cream: स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार का स्वाद, बिना झंझट के घर पर बनाएं शाही राजभोग आइसक्रीम

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola