डायन के शक में बुजुर्ग महिला पर तलवार से हमला, रातभर दर्द से तड़पती रही महिला, आरोपी फरार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Jun 2021 4:39 PM
Jharkhand News, लातेहार न्यूज (चंद्रप्रकाश सिंह) : झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र की मटलौंग पंचायत के केवालटांड़ निवासी बुजुर्ग महिला की पिटाई गांव के ही अवधेश पासवान, राहुल पासवान व रंजीत पासवान ने शनिवार देर रात कर दी. तीनों लोगों ने बुजुर्ग महिला पर तलवार से हमला कर दिया. इससे उसका बायां कान क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने महिला को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि आरोपी फरार हैं.

पीड़िता का पुत्र संजय पासवान ने बताया कि गांव के इन लोगों ने उनकी मां को डायन कह कर जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया था. इस मामले को लेकर मनिका थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गयी है. पुलिस ने बुजुर्ग महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया है, लेकिन किसी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है.
पीड़िता के पुत्र संजय द्वारा आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया है.
लातेहार के मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि मारपीट का आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए