लखीसराय में मैत्री क्रिकेट मैच में पब्लिक एकादश का दबदबा, प्रशासन एकादश को रोमांचक मुकाबले में हराया
Published by : Shruti Kumari Updated At : 03 Jun 2026 3:22 PM
मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते अतिथि एवं खेल प्रेमी
Lakhisarai news: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. टीम की ओर से अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार ने 32 गेंदों पर 40 रन की शानदार पारी खेली. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रदान किया गया.
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:
Lakhisarai news: प्रखंड कार्यालय स्थित खेल मैदान में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात दूधिया रोशनी में प्रशासन एकादश और पब्लिक एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में पब्लिक एकादश ने प्रशासन एकादश को पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. देर रात तक चले मैच का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रशासन एकादश ने निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. टीम की ओर से अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार ने 32 गेंदों पर 40 रन की शानदार पारी खेली. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार प्रदान किया गया.

107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पब्लिक एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. इसके बावजूद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी. पब्लिक एकादश ने नौ विकेट खोकर और 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.
प्रशासन एकादश की ओर से मेदनी चौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया. उन्होंने गेंदबाजी में तीन विकेट झटके और बल्लेबाजी में सात रन बनाए. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. मैच में कटप्पा और गोपाल ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि सोनू ने स्कोरर की जिम्मेदारी निभाई. अमरजीत कुमार ‘कक्कू’ की रोचक कमेंट्री ने मुकाबले का रोमांच बढ़ा दिया.
प्रशासन एकादश की कप्तानी सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने की. टीम में अंचल निरीक्षक राजीव कुमार, मानिकपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, गौरव, सोनू, दिवाकर, जितेंद्र, विपिन और पंकज शामिल थे. वहीं पब्लिक एकादश का नेतृत्व अमित कुमार ने किया. टीम में अंबर कुमार, गुड्डू, सूरज, कोहली, सुभाष सिंह, जितेंद्र सिंह, गोपाल, सुरेंद्र, कोमल और आशुतोष ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










