लखीसराय में अलग रह रहे दंपति के बीच सड़क पर तकरार, बच्चों को साथ ले जाने पर बढ़ा विवाद

Updated:
विज्ञापन

खैरी गांव के समीप विवाद के दौरान जुटी लोगों की भीड़ और मौके पर मौजूद पुलिस

Lakhisarai news: जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अभिरंजन कुमार और डेहरी निवासी अनुप्रिया की शादी वर्ष 2018 में हुई थी. दंपति के दो बच्चे भी हैं. पारिवारिक विवाद के कारण दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

विज्ञापन

लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai news: जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव के समीप बुधवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने सड़क पर हंगामे का रूप ले लिया. बच्चों को साथ ले जाने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराकर थाना ले गई.

जानकारी के अनुसार सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी अभिरंजन कुमार और डेहरी निवासी अनुप्रिया की शादी वर्ष 2018 में हुई थी. दंपति के दो बच्चे भी हैं. पारिवारिक विवाद के कारण दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

बताया जाता है कि बुधवार को दोनों पक्ष अपने बच्चों के साथ लखीसराय न्यायालय में निर्धारित तारीख पर पहुंचे थे. न्यायालय से बाहर निकलने के बाद बच्चों को अपने साथ ले जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही. घटना को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाते रहे.

पत्नी अनुप्रिया ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है. वहीं पति अभिरंजन कुमार ने भी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों पक्षों के बीच चल रहे विवाद को लेकर मामला पहले से न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है.

घटना की सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद दोनों पक्षों को थाना लाकर समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया.

तेतरहाट थानाध्यक्ष ईलू उपाध्याय ने बताया कि पति-पत्नी को थाना लाया गया है. दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन