ePaper

खूंटी के जरिया गढ़ के सड़क हादसे में युवक की मौत, लूना से गांव में घूमते समय हुआ हादसा

Updated at : 07 Mar 2026 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी के जरिया गढ़ के सड़क हादसे में युवक की मौत, लूना से गांव में घूमते समय हुआ हादसा

Khunti Road Accident: झारखंड के खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रूजू गांव में लूना दुर्घटना में 40 वर्षीय बहादुर होरो की मौत हो गई. गांव में घूमते समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया. ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी कर्रा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिवार में शोक का माहौल है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

कर्रा से सगीर अहमद की रिपोर्ट

Khunti Road Accident: झारखंड के खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान रूजू गांव निवासी बहादुर होरो के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

लूना का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुर होरो शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अपने टीवीएस लूना से गांव में ही घूम रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका वाहन अनियंत्रित हो गया. संतुलन बिगड़ने के कारण लूना सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी. हादसा इतना गंभीर था कि बहादुर होरो को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की.

एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया

ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल बहादुर होरो को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्रा लाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना की सूचना मिलने के बाद जरियागढ़ थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

इसे भी पढ़ें: अनगड़ा की शराब दुकान में ठांय-ठांय गोली चलाने वाले चले गए जेल, अब पीसेंगे चक्की

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बहादुर होरो अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं. उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: इटखोरी में अनजान गाड़ी की टक्कर से दो बाइक सवार की मौत, छाया मातम

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola