खान सर ने दायर की जमानत याचिका, बोले- हम पर लगे आरोप निराधार हैं, जानिए कब होगी सुनवाई

Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Jun 2026 12:10 PM

विज्ञापन

खान सर

Khan Sir Anticipatory Bail: पटना सिविल कोर्ट में खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है. इसके साथ ही फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की बेल पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया है.

विज्ञापन

Khan Sir Anticipatory Bail: फायरिंग मामले में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका पटना सिविल कोर्ट में दायर की गई है. इसके साथ ही फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की बेल के लिए भी अप्लाई किया गया था. इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. खान सर ने अपनी जमानत याचिका में कहा है कि हम पर लगे आरोप निराधार हैं. गोली चलने के मामले से मेरा कोई संबंध नहीं है. मामले में अब मंगलवार को सुनवाई होगी.

खान सर के वकील ने क्या कहा?

खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी. इस बीच चर्चा थी कि कोर्ट में खान सर सरेंडर कर सकते हैं. लेकिन उनके वकील ने यह क्लियर किया था कि खान सर सरेंडर नहीं करेंगे बल्कि उनकी ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की जाएगी. ऐसे में आज सिविल कोर्ट में खान सर की याचिका दायर हुई. उनके वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि मामले में कोर्ट फैसला लेगी.

रौशन आनंद के मामले में फैसला सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, रौशन आनंद की रिहाई को लेकर सुनवाई हुई. इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. पिछले दिनों बड़ी संख्या में ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्र और छात्रा सड़क पर उतरे थे. उन सभी ने रौशन सर की रिहाई की मांग की थी. उन्होंने रौशन आनंद को निर्दोष बताया था. ऐसे में कोर्ट का आगे क्या फैसला आता है, यह देखने वाली बात होगी.

2 जून की रात हुई थी घटना

यह पूरा मामला 2 जून की रात का है. खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग हुई, पथराव किया गया और मारपीट हुई. इसके बाद मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार किया गया. इस बीच एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें खान सर के दो गार्ड्स फायरिंग करते हुए दिखे. जब दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि खान सर के कहने पर ही गोली चलाई गई थी. इसके बाद खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया.

Also Read: महागठबंधन से MLC कैंडिडेट पर सस्पेंस खत्म, अकेले नामांकन करने पहुंचे सुनील कुमार सिंह

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन