झारखंड मौसम: रांची सहित 10 जिलों में 18 जुलाई को बारिश-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
बारिश. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

बारिश. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 17 और 18 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में वज्रपात व बारिश हो रही है. गुरुवार को सबसे अधिक सिमडेगा में 42 मिमी बारिश हुई. जबकि मेदिनीनगर में 21 मिमी व जमशेदपुर में 8.3 मिमी, लोहरदगा में तीन मिमी, रामगढ़ में छह मिमी बारिश हुई. वहीं लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के नवोदय रोड स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप वज्रपात से धर्मपुर निवासी पीयूष कुमार (पिता दीपक प्रसाद) तथा चंदनडीह निवासी पवन साहू (पिता उमेश प्रसाद गुप्ता) की मौत हो गयी.

17-18 जुलाई को इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. जबकि अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे व कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 18 जुलाई को रांची सहित 10 जिलों लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, लोहरदगा में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 20 जुलाई तक बादल छाये रहने, गर्जन, वज्रपात व तेज गति से हवा चलने की संभावना व्यक्त की है. 

ये भी पढ़ें: झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था की एक और भयावह तस्वीर, एंबुलेंस नहीं मिली तो टोटो से पहुंची गर्भवती की मौत

रांची का तापमान 31.4 डिग्री रहा 

गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें बुधवार की अपेक्षा 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि रही. वहीं न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा, इसमें 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. वहीं न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें पिछले 24 घंटे में 2.8 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. 

झारखंड में 41 प्रतिशत कम बारिश

केंद्र के अनुसार झारखंड में एक जून से 16 जुलाई 2026 तक सामान्य वर्षापात 348.9 मिमी है, जबकि अब तक 207.1 मिमी बारिश हुई है. यानी अब तक 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में NIA की रेड: RSS दफ्तर पर हमला मामले में जांच तेज, SP बोले- हमें कार्रवाई की सूचना नहीं

ये भी पढ़ें: धनबाद के आकाश किनारी में अंधेरे में डूबी आधा दर्जन कॉलोनियां, आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल के खिलाफ किया प्रदर्शन



विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola