Jharkhand Board 10th Result 2025 DECLARED soon: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर, ऐसे पाएं ओरिजिनल मार्कशीट

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Board 10th Result 2025

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट (Jharkhand Board Class 10th Result 2025) जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड की तरफ से JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर रिजल्ट जारी होगा. रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Board 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड की तरफ से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की घोषणा JAC Board की ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर होगी. वेबसाइट पर छात्र रोल नंबर और रोल कोड से मार्कशीट चेक कर सकते हैं. बता दें कि वेबसाइट पर छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट नहीं आएगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी ओरिजिनल मार्कशीट कैसे चेक कर सकते हैं.

Jharkhand Board 10th Result 2025: कब आएगा झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट थोड़ी देर में जारी होने वाला है. मैट्रिक के 4,33,890 परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. इन सभी छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी होने वाला है. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सुबह 11:30 बजे जारी हो जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

JAC Board 10th Result 2025 LIVE Updates Click Here

JAC 10th Result 2025: इन स्टेप्स से पाएं झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

  • झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in व jacresults.com पर जाना होगा.
  • होम पेज पर Latest News के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Jharkhand 10th Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब रोल नंबर और रोल कोड से लॉगिन करें.
  • लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ले लें.

Jharkhand Board 10th Original Marksheet: ऐसे पाएं ओरिजिनल मार्कशीट

झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जारी होगी. पास होने वाले छात्रों की मार्कशीट वेबसाइट पर मिलेगी. हालांकि, ये ओरिजिनल मार्कशीट नहीं होती है. छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट उनके स्कूल से मिलेगी. रिजल्ट जारी होने के बाद कुछ दिनों के बाद स्कूल में छात्रों की मार्कशीट भेज दी जाएगी. इसमें स्कूल के प्राधानाध्यापक का हस्ताक्षर होगा.

ये भी पढ़ें: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड रिजल्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola