Bihar: जमुई में बालेश्वर, नागेश्वर व अर्जुन कोड़ा समेत 7 हार्डकोर नक्सली कमांडरों ने किया सरेंडर

जमुई में 7 हार्डकोर नक्सलियों ने सरेंडर किया है. बताया जा रहा है कि इलाके का आतंक रहे बालेश्वर, नागेश्वर व अर्जुन कोड़ा ने सरेंडर किया है. इन तीनों का पूरे इलाके में आतंक रहा है.
जमुई में बिहार के पांच हार्डकोरा नक्सली के सरेंडर करने की सूचना है. बताया जा रहा है कि सभी नक्सलियों ने सोमवार को सरेंडर किया है .सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बालेश्वर कोडा, नागेश्वर कोडा और अर्जुन कोड़ा का नाम सामने आ रहा है. वहीं अर्जुन कोडा की पत्नी व तीन अन्य का नाम भी सरेंडर करने वालों में सामने आ रहा है.
हालांकि सरेंडर करने की कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है. लेकिन प्रभात खबर को मजबूत सूत्रों ने तीन नक्सलियों के सरेंडर करने की पुष्टि की है. हालांकि चर्चा है कि कुल 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
बता दें कि जिन तीन नक्सलियों का नाम सामने आया है वो तीनों काफी कुख्यात और हार्डकोर कमांडर रहे हैं. पूरे इलाके में इनका दहशत रहा है. आए दिन अलग-अलग घटनाओं में इन नक्सलियों का हाथ रहा है. जवानों के साथ भी इन नक्सलियों का कइ बार आमना-सामना हुआ है.
बालेश्वर कोडा और अर्जुन कोडा शीर्ष नक्सली नेता प्रवेश दा का करीबी बताया जाता है. हाल में ही इन्होंने पुलिस थाना के पास ही कारोबारी के यहां बड़ी लूटपाट को अंजाम दिलवाया था. इनका आतंक लखीसराय के इलाके में भी रहा है. फरवरी में एसएसबी ने इन नक्सली कमांडरों के दस्ते के तीन सदस्यों को मार गिराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




