Jamshedpur News : टाटा स्टील में ऑपरेटर ट्रेनी के दूसरे बैच की शुरुआत
Published by :RAJESH SINGH
Published at :18 Mar 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टाटा स्टील में बीएससी पास कर्मचारियों के लिए ऑपरेटर ट्रेनी (ओटी) के दूसरे बैच की लॉन्चिंग हुई.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा स्टील में बीएससी पास कर्मचारियों के लिए ऑपरेटर ट्रेनी (ओटी) के दूसरे बैच की लॉन्चिंग हुई. सोमवार को ऑनलाइन कार्यक्रम में एसएनटीआई के चीफ जय सिंह पांडा, एचआर अधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु मौजूद थे. इस बैच में 50 कर्मचारियों को शामिल किया गया है. दस माह की ट्रेनिंग पूरी करने पर ये कर्मचारी डिप्लोमा होल्डर के समकक्ष माने जायेंगे और आइएल-6 स्तर की परीक्षा में बैठने के योग्य होंगे. पहले यह ट्रेनिंग बंद कर दी गयी थी, लेकिन यूनियन की पहल पर 2023 में इसे फिर शुरू किया गया. यूनियन अध्यक्ष ने कहा कि इससे कर्मचारियों के करियर ग्रोथ में मदद मिलेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










