28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026 का रण, जानें आपकी पसंदीदा टीम की कमान किसके हाथ

Updated at : 25 Mar 2026 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2026 Trophy and 10 Team Logo

आईपीएल की ट्रॉफी और 10 टीमों के लोगो

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरूआत 28 मार्च से होगी. पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. इस बार कई टीमों ने अपने कप्तान बदले है. आइए जानते है कि इस सीजन आपकी पसंदीदा टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथों में है.

विज्ञापन

IPL 2026: RCB और SRH के बीच आईपीएल के 19वें सीजन का ओपनिंग मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा. इस बार सभी कई टीमों की कप्तानी में बदलाव देखने को मिले है. दिल्ली ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल पर भरोसा जताया है तो वहीं राजस्थान ने युवा बल्लेबाज रियान पराग को कप्तान बनाया है. आईए देखते हैं सभी 10 टीम के कप्तानों की लिस्ट.

IPL 2026 के सभी कप्तानों की लिस्ट

सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तानों के नाम तय कर दिए है. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:

  • चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रितुराज गायकवाड
  • मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पंड्या
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार
  • कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे
  • सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ईशान किशन (अंतरिम)
  • राजस्थान रॉयल्स (RR): रियान पराग
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC): अक्षर पटेल
  • गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): ऋषभ पंत
  • पंजाब किंग्स (PBKS): श्रेयस अय्यर

बेंगलुरु में होगा IPL 2026 का ओपनिंग मैच

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच होगा. आरसीबी अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी. इस मैच में आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन कर रहे है. बता दे कि पैट कमिंस के चोटिल होने के कारण ईशान किशन को यह जिम्मेदारी मिली है. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.

IPL 2026 में कई टीमों ने बदले कप्तान

आईपीएल के 19वें सीजन में कई टीमों ने नए कप्तानों पर दांव लगाया है. राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड डील में संजू सैमसन के सीएसके में जाने के बाद युवा रियान पराग को कप्तान बनाया है. वहीं इस बार ईशान किशन भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे. किशन पैंट कमिंस की जगह SRH के अंतरिम कप्तान हैं. इन सभी बदलावों से टूर्नामेंट का रोमांच और अधिक बढ गया है.

IPL 2026 में कई पुराने कप्तानों पर टीम का भरोसा कायम

कुछ टीमों ने अपने पुराने कप्तानों पर ही भरोसा जताया है. मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पंड्या ही करते नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन की तरह रितुराज गायकवाड को ही कमान दी है. लेकिन आईपीएल 2025 में कुछ मैच के बाद गायकवाड चोटिल हो गए थे, जिसके चलते एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया था. लेकिन इस बार रितुराज ठीक होकर वापसी कर रहे हैं.

पंजाब किंग्स ने पिछली साल मेगा ऑक्शन के बाद श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी थी. इस बार भी कप्तानी करते नजर आएंगे. वहीं आरसीबी ने इस बार रजत पाटीदार को लीडर चुना है. केकेआर ने लगातार दूसरे साल अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाए रखा है. 

एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल करेंगे. गुजरात टाइटंस शुभमन गिल के नेतृत्व में खेलेगी. लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे. सभी 10 कप्तान 28 मार्च से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार है.

ये भी पढ़ें-

सुपरमैन बना 32 साल का फील्डर, हवा में उड़कर लपका कैच, वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप

IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा फैसला, हमेशा के लिए रिटायर हुई रसेल की 12 नंबर जर्सी

टी20 में अमेलिया कर का धमाका, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, साउथ अफ्रीका को हराया

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola