Imran Khan : जेल में इमरान खान की जान को खतरा, रक्षा मंत्री ने कहा– ड्रोन कहीं भी गिर सकता है

Updated:
विज्ञापन

Imran Khan

Imran Khan : जेल में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जान को खतरा बताया जा रहा है. इसपर जब रक्षा मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ड्रोन कहीं भी गिर सकता है.

विज्ञापन

Imran Khan : भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. जब रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से पूछा गया कि भारतीय ड्रोन हर जगह गिर रहे हैं. इमरान खान अदियाला में कैद हैं, उनकी जान को खतरा हो सकता है. इसपर उन्होंने जवाब दिया कि ड्रोन कहीं भी गिर सकता है. रक्षा मंत्री से जब सवाल किया गया कि क्या उनको बंकर में ले जाया जाएगा. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जेल खुद एक बंकर होता है. देखें वीडियो.

PTI Khyber Pakhtunkhwa @PTIKPOfficial से यह वीडियो जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ  का बयान देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष और सबसे बड़े जननेता के प्रति इस सरकार की गंभीरता की कमी को दर्शाता है. यह कबूलनामा सरकार की दुर्भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola