पटना में पार्किंग की समस्या होगी दूर, इन तीन जगहों पर बनेगी हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 06 Mar 2025 8:59 AM
सांकेतिक तस्वीर
Patna News: पटना में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बोरिंग रोड, मौर्यालोक परिसर और कदमकुआं में हाईटेक पार्किंग बनाई जाएगी. जिससे कम जगह में अधिक बाइक खड़ी हो सकेंगी.
Patna News: पटना में बढ़ती पार्किंग समस्या को हल करने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत हाईटेक हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. शहर के बोरिंग रोड, मौर्यालोक परिसर और कदमकुआं में इस अत्याधुनिक पार्किंग को स्थापित किया जाएगा. जिससे कम जगह में अधिक वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क किया जा सकेगा.
प्रस्ताव को मिल चुकी है मंजूरी
पटना स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और गुरुवार को टेंडर जारी किया जाएगा. निर्माण कार्य अगले 9 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे पहले, मौर्यालोक और बुद्ध मार्ग पर हाइड्रोलिक कार पार्किंग का निर्माण किया गया था, जिसे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ
शहर में लगेंगी 12 और डिजिटल स्क्रीन
बैठक में शहर की खूबसूरती और सूचना संचार को बेहतर बनाने के लिए 12 नई बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाने का भी फैसला लिया गया है. वर्तमान में 14 स्क्रीन पहले से लगी हुई हैं, जो ट्रैफिक और अन्य सार्वजनिक घोषणाओं के लिए इस्तेमाल होती हैं. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह कदम शहर को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










