Bokaro News : भैसूर की साली संग भागा पति, पत्नी पहुंची थाना

Bokaro News : गोमिया थाना क्षेत्र की घटना
Bokaro News : गोमिया. गोमिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने ही बड़े भाई (भैसुर) की साली के साथ फरार हो गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया है. पीड़ित पत्नी ने थाना पहुंच कर पति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार स्वांग पुराना माइंस निवासी राजू कुमार का अपने बड़े भाई की साली के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक परिवार को नहीं थी. 22 मार्च को वह बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा. इसी बीच पता चला कि संबंधित युवती भी अपने घर से गायब है. पीड़ित पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसका पति उसे और बच्चों को बेसहारा छोड़कर भाग गया है. उसने यह भी बताया कि पति बीते कई वर्षों से दहेज में 50 हजार रुपये और मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और दूसरी शादी की धमकी देता था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




