‘लूह से’ गाने से समर सिंह ने मचाया धमाल, रिलीज होते ही ट्रेंड में

Updated:
विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Samar Singh New Bhojpuri Song: समर सिंह का नया भोजपुरी चैता गीत ‘लूह से’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. दमदार म्यूजिक और देसी अंदाज वाले इस गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है, वहीं कमेंट्स में लोग जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर नया धमाका लेकर आए हैं समर सिंह अपने लेटेस्ट चैता गीत ‘लूह से’ के साथ. इस गाने में उनके साथ नजर आ रही हैं जुली राजपूत, जिनकी केमिस्ट्री और एक्सप्रेशन दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. पारंपरिक चैता के रंग में रंगा यह गीत देसी अंदाज, दिल छू लेने वाले बोल और जबरदस्त म्यूजिक के साथ फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

विज्ञापन

गाने के पीछे की टीम

भोजपुरी स्टार समर सिंह का नया चैता गीत ‘लूह से’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस गाने को खुद समर सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल गुड्डु देहाती ने लिखे हैं. म्यूजिक डायरेक्शन राहुल यादव का है, जिसने गाने को खास देसी रंग दिया है. वीडियो का निर्देशन पप्पू वर्मा ने किया है और कोरियोग्राफी घायल सिंह और अमन ने संभाली है. वहीं, डीओपी प्रिंस सिंह जानू ने शानदार विजुअल्स कैद किए हैं. एडिटिंग की जिम्मेदारी पप्पू वर्मा और रवि यादव ने निभाई है. इस गाने का कॉन्सेप्ट समर मोदी का है, जबकि क्रिएटिव और डिजिटल हेड एसके आनंद यादव हैं. यह गाना समर सिंह ऑफिशियल लेबल के तहत रिलीज किया गया है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है.

फैंस जमकर कर रहे कमेंट

गाने ‘लूह से’ पर फैंस का जबरदस्त प्यार देखने को मिल रहा है और कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. @SingerPankajSinghji ने लिखा, “Zabardast song Bhaiya ji”, वहीं @strikersachinkumarpal2229 ने समर सिंह की तारीफ करते हुए कहा, “Power Star Samar Bhaiya ”. इसके अलावा @Sultanpuriya_singer ने भी गाने की सराहना करते हुए लिखा, “Bahut badhiya bhaiya”. इन कमेंट्स से साफ है कि यह गाना दर्शकों के दिलों पर छा चुका है.

यह भी पढ़ें: अंकुश राजा का जादू फिर चला, ‘नईहर जाईब ऐ राजा’ रिलीज होते ही वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola