Bokaro News : मसीह के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : मसीह के बताये मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Bokaro News : स्टील सिटी बोकारो में गुड फ्राइडे शुक्रवार को मनाया गया.

विज्ञापन

स्टील सिटी बोकारो में गुड फ्राइडे शुक्रवार को मनाया गया. प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाने की घटना और उनके द्वारा मानवता के लिए दिये गये सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया. मसीही समाज की ओर से विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गयीं. संत मेरी चर्च और सिटी चर्च सेक्टर 04 में आयोजित प्रार्थना सभा में लोगों की भीड़ उमड़ी. मौके पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया गया. श्रद्धालुओं ने मसीह के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. बोकारो, चास, बालीडीह सहित आसपास के विभिन्न चर्चों में भी विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं. मसीही समाज के लोग शाम में गिरजाघरों में जुटे और ईसा मसीह के वचनों को ध्यान में रखते हुए प्रार्थना की.

क्रूस को बताया मुक्ति और विजय का अस्त्र

संत मेरी चर्च के फादर अविनाश मिंज ने कहा कि वास्तव में यह शोक संताप का दिन होने के बावजूद सबसे शुभ दिन है, क्योंकि आज के दिन में प्रभु ने क्रूस पर अपने प्राणों की आहुति चढ़ा कर हमारी मुक्ति के शुभ कार्य को सम्पन्न किया. क्रूस में ही हमारी विजय है. यही हमारी मुक्ति और विजय का अस्त्र है. हम क्रूस पर अपना विश्वास, आशा और भरोसा प्रकट करते हैं. ख्रीस्तीय मसीह के पुनरूत्थान की यादगार मनाने के लिए रात्रि जागरण करते हैं.

विज्ञापन
Janak Singh Choudhary

लेखक के बारे में

By Janak Singh Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola