Bokaro News : बेरमो विधायक व उनके बॉडी गार्डों पर लगाया मारपीट का आरोप

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : बेरमो विधायक व उनके बॉडी गार्डों पर लगाया मारपीट का आरोप

Bokaro News : वार्ड पार्षद के पति ने थाना में दर्ज करायी शिकायत

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बेरमो . फुसरो नप के करगली गेट रेस्ट हाउस कॉलोनी निवासी सह वार्ड संख्या 16 की पार्षद रश्मि सिंह के पति बिजेन्द्र सिंह उर्फ चीकू सिंह ने बेरमो थाना में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह तथा उनके बॉडीगार्ड संतोष व अन्य पर गाली-गलौज, मारपीट व जान मारने का प्रयास करने की लिखित शिकायत की है. वहीं दूसरी ओर करगली गेट रिवर साइड कॉलोनी निवासी राकोमयू नेता हरेंद्र कुमार सिंह ने भी बिजेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें घर में हो रहे श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उपद्रव करने का आरोप लगाया है.

पार्षद पति ने क्या लगाया है आरोप :

करगली गेट रिवर साइड कॉलोनी निवासी अपने परिजन हरेन्द्र सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह के निधन बाद शोक-संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर मैं और मेरी पत्नी बीते गुरुवार की रात गये थे. वहां पहले से मौजूद विधायक जयमंगल सिंह ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम यहां क्यों आये हो, भागो. मैंने जब नाराजगी जतायी तो विधायक ने मेरा गला पकड़ लिया और उनके बाडीगार्डों ने मुझ पर हमला बोलते हुए हथियार के कुंदे से भी प्रहार किया. बॉडीगार्ड संतोष ने मेरे गले से सोने की चेन भी खींच ली.

राकोमयू नेता का आरोप :

बीते गुरुवार की रात आवास पर श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान बिजेंद्र सिंह ने पहुंच कर हंगामा किया. तब मेरे भतीजे आकाश कुमार ने उनसे कहा कि आपको जब यहां आने के लिए मना किया था, तो फिर क्यों आ गये. बिजेंद्र सिंह जिस समय मेरे आवास पर आये, उस वक्त विधायक मौजूद थे. बिजेंद्र सिंह विधायक से भी गाली-गलौज करने लगे. ऐसे में विधायक के बॉडीगार्ड व अन्य सुरक्षाकर्मियों द्वारा समझाने का प्रयास के क्रम में बिजेंद्र सिंह ने हवलदार कृष्णा बहादुर तांमाग जैप वन का हथियार छीनने का प्रयास किया. साथ ही जैप-4 के हवलदार मुकेश कुमार सिंह से हाथापाई भी की.

मामले की हो रही जांच : थाना प्रभारी

बेरमो थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी.

विधायक ने आरोप को झूठा बताया :

विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कहा कि आरोप झूठा है. कहा किसी से उलझना मेरे स्वभाव में नहीं है. ऐसे भी अभी मैं और मेरा पूरा परिवार शोक में है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola