Bokaro News : ललपनिया में रेल ओवरब्रिज के नीचे से युवक का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : ललपनिया में रेल ओवरब्रिज के नीचे से युवक का शव बरामद

Bokaro News : गुरुवार की शाम से लापता था कोदवाटांड़ का रामू तुरी

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, महुआटांड़. ललपनिया में वाटर डिस्चार्ज चैनल के समीप रेलवे ओवरब्रिज के नीच थोड़ी दूरी पर शुक्रवार को पुलिस ने पानी में डूबा हुआ एक युवक का शव बरामद किया. शव की शिनाख्त कोदवाटांड़ निवासी कौलेश्वर तुरी के 22 वर्षीय पुत्र रामू तुरी के रूप में हुई. ललपनिया थाना की पुलिस ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया. इस संबंध में मृतक के पिता ने थाना में दिये आवेदन में कहा है कि रामू गुरुवार को ही रांची से लौटा था. शाम के साढ़े तीन बजे घर में मोबाइल चार्ज में लगा कर निकला, लेकिन वापस घर नहीं लौटा. शुक्रवार की दोपहर परिजनों ने थाना को गुमशुदगी की सूचना दी. इसके बाद खोजबीन के क्रम में रेलवे ओवरब्रिज पर खून के धब्बे और मृतक का चप्पल दिखा. इसके बाद नीचे पानी में खोजबीन के क्रम में थोड़ी दूरी परउसका शव बरामद किया गया. शव का बायां हाथ गायब था, जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं. मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश एक्का ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola