ePaper

होली प्रेम, सद्भाव और मेल-जोल का महापर्व : सुखदेव उरांव

Updated at : 02 Mar 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
होली प्रेम, सद्भाव और मेल-जोल का महापर्व : सुखदेव उरांव

होली प्रेम, सद्भाव और मेल-जोल का महापर्व : सुखदेव उरांव

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला परिषद कार्यालय परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से किया गया. कार्यक्रम में जिला परिषद के पदाधिकारियों, कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी और आपसी भाईचारे का संदेश साझा किया. होली प्रेम और सद्भाव का पर्व : समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव और डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत उपस्थित थे. इस अवसर पर सुखदेव उरांव ने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और मेल-जोल का महापर्व है. यह समाज में एकता को मजबूती प्रदान करता है और हमें आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने की प्रेरणा देता है. पारंपरिक गीतों के साथ साझा की खुशियां : कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद के सदस्यों और कर्मचारियों ने फाल्गुनी गीतों का आनंद लिया और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां बांटी. सभी ने मिल-जुलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संकल्प लिया. समारोह में जिला परिषद के बिनोद उरांव, सदस्य राधा तिर्की, संदीप गुप्ता, शामिल उरांव, बिनोद खेरवार, जिला अभियंता तारिणी प्रसाद, मुखिया विवेक सिंह, अनिल कुमार, सूरज वर्मा, अनिल, गणेश पाण्डेय, रजनीश कुमार, अजय कुमार, देवानंद पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola