हिंदीभाषी को मिले यथोचित सम्मान, चुनाव कोर कमेटी में शामिल करना सही निर्णय

प्रख्यात कथाकार सृंजय ने कहा कि आसनसोल लोकसभा सीट से हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हिंदीभाषियों को यथोचित सम्मान चाहिए.
आसनसोल.
प्रख्यात कथाकार सृंजय ने कहा कि आसनसोल लोकसभा सीट से हार-जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हिंदीभाषियों को यथोचित सम्मान चाहिए. आसनसोल लोकसभा चुनाव को लेकर तृणमूल द्वारा गठित कोर कमेटी में हिंदी प्रकोष्ठ से किसी प्रतिनिधि को शामिल न करने का निर्णय दुःखद था, लेकिन बाद में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिंटू भुइयां को कोर कमेटी में शामिल करके तृणमूल ने अपनी मंशा साफ कर दी कि वह हिंदीभाषियों के साथ हैं.
मुख्यमंत्री ।ममता बनर्जी ने हिंदीभाषियों को काफी कुछ दिया है. अन्य गैर हिंदी प्रदेशों की तुलना में पश्चिम बंगाल में सुविधा बहुत ज्यादा है. आसनसोल से तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में शुक्रवार को हिंदी प्रकोष्ठ द्वारा रवींद्र भवन आसनसोल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सृंजय ने ये बातें कही. कार्यक्रम में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक, उम्मीदवार श्री सिन्हा, जामुड़िया के विधायक सह प्रकोष्ठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य हरेराम सिंह, पांडवेश्वर के विधायक सह तृणमूल के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, आसनसोल नगर निगम के उपमेयर अभिजीत घटक, मेयर परिषद सदस्य दिव्येंदु भगत, गुरुदास चटर्जी, प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन संजीव पांडे, अध्यक्ष सिंटू कुमार भुइयां, जिला सचिव सह शिक्षक मुकेश झा, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह पार्षद रुपेश यादव, पार्षद नेहा साव, भोला हेला, उषा पासवान, संजय नोनिया, वकील दास, राधा सिंह, गुरमीत सिंह, राकेश शर्मा, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के उप सभाधिपति विष्णुदेव नोनिया, कुल्टी कॉलेज में छात्र यूनियन के पूर्व महासचिव जतिन गुप्ता, व्यवसायी नेता संदीप भालोटिया, जगदीश शर्मा, राजपूत समाज से गौरीशंकर सिंह, ब्रह्मरिषि समाज से सुधीर सिंह, भुइयां समाज से मनु भुइयां, वाल्मीकि समाज से राजधारी प्रसाद, पश्चिम बंगाल कॉलेज यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स एसोसिएशन के नेता सह आसनसोल गर्ल्स कॉलेज के शिक्षक डॉ वीरू रजक, डॉ. केके श्रीवास्तव, डॉ. विजेंदर प्रसाद, डॉ. विनायक मिश्रा, टीडीबी कॉलेज के शिक्षक डॉ. गणेश रजक, बीबी कॉलेज हिंदी शिफ्ट के शिक्षक डॉ. संतोष भगत, कुल्टी कॉलेज की शिक्षका डॉ. प्रतिभा प्रसाद, डॉ. अरविंद मिश्रा, जामुड़िया हाइस्कूल के प्रधानाध्यापक रोहन राम, महर्षि अरविंद हाइस्कूल कुल्टी के प्रधानाध्यापक विजय शंकर त्रिपाठी, जेके नगर हाइस्कूल के शिक्षक प्रभारी शमीम अख्तर, निमचा हिंदी हाइस्कूल के शिक्षक प्रभारी मोती सिंह यादव, शिक्षक नेता विनय रजक, भगवंत शर्मा, शिवानंद यादव, राजकुमार, शंभूनाथ चौधरी, सुधीर वर्मा, प्रख्यात समाजसेवी भोला सिंह, प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष आसनसोल उत्तर एक के बीपी यादव, ब्लॉक दो के दुनिया राय, सालानपुर के शशि भूषण पांडे, बाराबनी के रामानंद माजी, जामुड़िया के उदिप सिंह, जामुड़िया एक के संतोष साव, पांडवेश्वर के आनंद सिंह, रानीगंज टाउन के दयाशंकर सिंह, आसनसोल दक्षिण ग्रामीण के सीताराम राय, आसनसोल दक्षिण शहरी एक के राजेश सिंह, आसनसोल दक्षिण शहरी दो के पप्पू सिंह ठाकुरिया, कुल्टी के प्रेमनाथ साव, अंडाल के दिनेश राम मंच पर उपस्थित थे. संचालन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह दक्षिण बंगाल के प्रभारी व शिक्षक मनोज यादव ने किया. इस कार्यक्रम में हर वर्ग और समुदाय के लोगों ने अपनी भागीदारी निभायी.
गौरतलब है कि आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में 60 प्रतिशत से अधिक वोटर हिंदीभाषी होने के कारण सभी राजनीतिक पार्टियां हिंदीभाषियों को साधने में जुट गयीं हैं. वर्ष 2014 में भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की जीत के बाद यह बात पुख्ता रूप में सामने आयी कि हिंदीभाषी मतदादाओं के भाजपा की ओर रुख करने से ही श्री सुप्रियो को जीत मिली. वर्ष 2019 में दूसरी बार भाजपा उम्मीदवार श्री सुप्रियो की जीत ने इस बात पर मुहर लगा दी कि हिंदीभाषी ही यहां निर्णायक हैं. वर्ष 2022 में आसनसोल सीट से हुए उपचुनाव में तृणमूल ने हिंदीभाषी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया और हिंदीभाषियों ने उनका खुलकर समर्थन किया. इसबार पुनः श्री सिन्हा मैदान में हैं और उनके खिलाफ भाजपा के एसएस अहलूवालिया मैदान में हैं. दोनों ही गैर बांग्लाभाषी नेता मैदान में एक दूसरे को चुनौती दे रहे हैं और सभी नेता हिंदीभाषियों को साधने में जुट गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




