सर्दियों में महिलाएं भूल कर भी ना करें ये 5 गलतियां, फायदे की जगह करेगा नुकसान

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

महिलाएं अपने स्किन, बाल और हेल्थ के लिए सर्दियों में भी कई चीजें लगाती हैं. इनमें कई ऐसी चीजें हैं जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है. जानें वो कौन-कौन सी चीजें हैं जिन्हें सर्दियों के दौरान एवॉयड करना चाहिए.

विज्ञापन
undefined
सर्दियों में हानिकारक

सर्दियों में कुछ चीजों का इस्तेमाल हानिकारक होता है और इससे सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है. आइये जानते हैं ऐसी 5 गलतियां जो हम अक्सर कर लेते हैं और नुकसान भुगतते हैं.

undefined
मेहंदी

अक्सर महिलाएं अपने बालों में साइन के लिए मेहंदी लगाती हैं. मेहंदी ठंडक देती हैं और अगर इसे ज्यादा देर तक लगा कर रखा गया तो इससे कई नुकसान हो सकते हैं.

undefined
मेहंदी के साइड इफैक्टस

ठंड के मौसम में मेहंदी का इस्तेमाल सर्दी-जुकाम का कारण बन सकती है. इसके अलावा जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस और अस्थमा की दिक्कत है, उनके लिए भी यह ठीक नहीं है.

undefined
गर्म पानी से नहाना

लगातार गर्म पानी से नहाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. इससे चेहरे और शरीर की त्वचा को काफी परेशानी होती है.

undefined
हो सकती है परेशानी

इससे लेजीनेस की समस्या के साथ कई और समस्या भी होती है. इससे नाखून खराब होने के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है.

undefined
दही

महिलाएं अपने चेहरे पर दही लगाती हैं जिससे चेहरा साफ और ग्लोइंग होता है. सर्दियों में इसे ज्यादा समय तक लगाने से परेशानी हो सकती है. इसके साथ कई तरह की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.

undefined
रेडनेस की समस्या

ठंड में त्वचा ज्यादातर रूखी होती है. त्वचा की नमी भी कम रहती है. ऐसे में दही लगाने से रूखी त्वचा और रूखी हो सकती है. इससे रैसेज और पिंपल्स ज्यादा बढ़ सकते हैं.

undefined
अधिक ना पीएं चाय

सर्दियों में अधिक चाय पीने की आदत बहुत होती है. अगर आप भी अधिक चाय पीते हैं तो सावधान हो जाइए. इससे आपकी सेहत को बहुत नुकसान होता है. इससे आयरन की कमी होती है और कैफीन की मात्रा शरीर में बढ़ती है.

Also Read: सर्दियों में बॉडी को फिट रखता है तिल, महिलाएं जरूर करें डाइट में शामिल
undefined
ये होती है परेशानी

चाय ज्यादा पीने से अनिद्रा के साथ-साथ एसिडिटी और गैस की समस्या होती है. चाय अधिक पीने से शरीर में मेटाबॉलिज्म कम हो जाता है.

Also Read: शहद के प्रयोग में बरतें एहतियात, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola