ePaper

Weight Loss Tips: किन गलतियों की वजह से निकल रहे महिलाओं के पेट? कारण जान हैरान हो जाएंगे आप

Updated at : 11 Apr 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
fat loss tips

pic credits: unsplash

Weight Loss Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से महिलाओं में भी पेट निकलने की समस्या काफी तेजी से बढ़ने लगी है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Weight Loss Tips: आज के समय में सिर्फ पुरुषों में ही नहीं बल्कि महिलाओं में भी पेट निकलने की समस्या काफी आम हो गयी है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ऐसा होने के पीछे कई कारण होते हैं. जब पेट के पास चर्बी जमने लगती है तो हम इसे बेली फैट कहते हैं. यह सिर्फ न हमारे लुक को खराब करता है बल्कि हमारे सेहत के लिए भी काफी ज्यादा हानिकारक होता है. जब पेट निकलता है तो इसे कम करने के लिए लड़कियां डायटिंग करना शुरू करती है तो कई जिम जाकर वर्कआउट करना शुरू कर देती हैं. इन सभी के बावजूद भी कई बार कोई फायदा देखने को नहीं मिलता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ है तो आज हम आपको महिलाओं की कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से उनका पेट निकल आता है. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ब्रेकफास्ट स्किप करने की आदत

अगर आप भी अपने ब्रेकफास्ट को स्किप करते हैं तो यह आपके लिए एक काफी बड़ी गलती हो सकती है. जब आप ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं तो इससे आपके सेट को कई नुकसान होते हैं. बता दें जब आप ब्रेकफास्ट स्किप करते हैं तो इससे आपका मेटाबोलिज्म काफी स्लो हो जाता है. आपकी यह गलती वजन को घटाने का नहीं बल्कि बढ़ाने का काम करती है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

डायट में प्रोटीन का न होना

लड़कियों को भी प्रोटीन की जरूरत होती है अगर वे अपने वजन को घटाना या फिर मैनेज करके रखना चाहती हैं तो. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि उन्हें यह पता ही नहीं होता है कि उनके डायट में कितना प्रोटीन है. कई बार वे प्रोटीन लेती तो हैं लेकिन उन्हें इस बात का अंदाज नहीं होता है कि प्रोटीन के रूप में उन्होंने कितनी कैलरीज ली है.

कार्डिओ पर ही निर्भर रहना

लड़कियों में यह आदत आम होती है. वे जिम जाती तो हैं लेकिन वजन को कम करने के लिए सिर्फ कार्डिओ ही करती हैं. अगर आप तेजी से अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो आपको कार्डिओ के साथ ही वेट ट्रेनिंग को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए.

चीट डे पर करती हैं गलती

वजन घटाने के लिए अक्सर मिलाएं डायटिंग करती है. डायटिंग के दौरान तो ये काफी सोच समझकर और चीजों को गिनकर खाती है लेकिन, जैसे ही चीट डे आता है वे बिना सोचे-समझे और बिना रोक टोक किसी भी तरह की चीजें खाना शुरू कर देती हैं. इस गलती की वजह से भी उनका वजन घटने की जगह बढ़ने लगता है.

ये भी पढ़ें: Fat Loss Drinks: डिनर के बाद इन ड्रिंक्स से सेवन से अंदर चला जाएगा निकला हुआ पेट, तेजी से पिघलने लगेगी जमी हुई चर्बी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola