ePaper

Weight Loss Foods: तेजी से कम होगा वजन, रोजाना खाएं 5 सब्जियां

Updated at : 20 Dec 2024 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
Weight Loss Foods

Weight Loss Foods

Weight Loss Foods: कुछ सब्जियां हैं, जिनका सेवन करने से महज चंद दिनों में ही बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं. यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे जिद्दी चर्बी बर्न हो जाती है.

विज्ञापन

Weight Loss Foods: वजन बढ़ना एक गंभीर समस्या है. यह अन्य कई बीमारियों को जन्म देने का काम करता है. इससे छुटकारा पाने के लिए खानपान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है. हमें डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है. ऐसे में कुछ सब्जियां हैं, जिनका सेवन करने से महज चंद दिनों में ही बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं. यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे जिद्दी चर्बी बर्न हो जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये सब्जियां कौन-सी हैं.

Also Read: Weight Loss Drinks: रोजाना खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स, चंद दिनों में मोटापे से मिलेगा छुटकारा

ब्रोकली फायदेमंद

ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, फाइबर और फाइटोकेमिकल्स होता है. जो कि शरीर की जिद्दी चर्बी से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. ब्रोकली एक लो कैलोरी वाली सब्जी है, जिसके सेवन से चंद दिनों में ही वजन को कम करने में मदद मिलती है.

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लौकी का सेवन करें

लौकी का सेवन काफी फायदेमंद होता है. इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है. साथ ही यह कम कैलोरी वाली सब्जी होती है, जो कि फैट को बर्न करने में कारगर होता है. ऐसे में लौकी की सब्जी या जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं.

टमाटर को डाइट में करें शामिल

टमाटर में पर्याप्त मात्रा में पानी होने के कारण यह शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. इसके अलावा, टमाटर कम कैलोरी वाली सब्जी होती है, जो कि तेजी से फैट को बर्न करती है. ऐसे में इसे नियमित रूप से सेवन करके बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है. इसे सलाद, सब्जी या जूस के रूप में खा सकते हैं.

Also Read: Weight Loss Tips: महीने भर में घट जाएगा बढ़ा हुआ वजन, इस तरह खुद को रख सकते हैं फिट और एक्टिव

खीरा खाएं

खीरा शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इसमें 90 फीसदी पानी पाया जाता है. जिसका सेवन करने से ज्यादा भूख नहीं लगती है. इसके सेवन से तेजी से बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं.

रोज खाएं भिंडी

अगर तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाह रहे हैं तो अपनी डाइट में भिंडी को शामिल कर लें. इसमें सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है. यह न सिर्फ वजन घटाने में मदद करता है बल्कि ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखता है. इसको बनाते समय एक बात ध्यान में रखने की जरूरत होती है कि इसे कम तेल में पकाना चाहिए.

Also Read: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola