Weight Gain Tips: वेट गेनर्स को कहें गुडबाय, इन सस्ती चीजों को खाकर आसानी से बढ़ाएं अपना वजन
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 21 Dec 2024 9:53 AM
Weight Gaining Tips
Weight Gain Tips: अगर आप अपने पतले दुबले शरीर से परेशान हैं तो ऐसे में इन चीजों को अपने डायट में शामिल कर काफी आसानी से अपने वजन को बढ़ा सकते हैं.
Weight Gain Tips: लोग सिर्फ अपने बढ़े हुए वजन से ही परेशान नहीं हैं, एक बड़ी आबादी ऐसी भी है जो अपने पतले दुबले शरीर से परेशान हैं. अक्सर जब हमारा वजन जरूरत से कम होता है तो इसे बढ़ाने के लिए हम वेट गेनर्स से लेकर कई तरह के अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं. लेकिन अगर लॉन्ग टर्म इफेक्ट्स पर नजर डाला जाए तो इसका काफी निगेटिव असर हमारे हेल्थ पर पड़ सकता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित हो सकती है जो इस समय अपने पतले-दुबले शरीर की समस्या से परेशान हैं. आज हम आपको खाने पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिनका सेवन करने से आपका वजन काफी आसानी से और हेल्दी तरीके से बढ़ने लगेगा. इन चीजों की एक खास बात यह भी है कि इनकी कीमत काफी कम है और ये आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएंगे.
केला
अगर आप अपने वजन को हेल्दी तरीके से बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डायट में केले को जरूर शामिल करना चाहिए. जब आप 100 ग्राम केला खाते हैं तो इसमें आपको 23 ग्राम्स तक कार्बोहाइड्रेट्स मिल जाते हैं. केले के सेवन से आपको इंस्टेंट एनर्जी तो मिलती ही है बल्कि इसके साथ ही वजन भी उतनी ही तेजी से बढ़ता है.
हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें
Also Read: Health Tips: मसल बिल्डिंग में मदद कर सकते हैं ये फल, डायट में जरूर करें शामिल
Also Read: Health Tips: एक महीने में पाएं फौलाद से ज्यादा मजबूत मसल्स, जानें क्या है तरीका
शकरकंद
सर्दियों के इन दिनों में आपको मार्केट में काफी आसानी से शकरकंद देखने को मिल जाएंगे. यह सिर्फ खाने में सेहतमंद नहीं होता है बल्कि इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपके पतले-दुबले शरीर में जान डालने का भी काम करते हैं. इसमें आपको प्रोटीन और फैट का अच्छा कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाता है.
अंडे
वजन बढ़ाने के लिए आप अंडे का सेवन भी कर सकते हैं. इसमें प्रोटीन से लेकर कैलरीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आपको प्रतिदिन अपने डायट में कम से कम दो अंडों का सेवन करना चाहिए. महज दो अंडों के सेवन से आपका वजन तो बढ़ेगा ही बल्कि इसके साथ ही आप कई तरह की बीमारियों से भी बचे हुए रहेंगे.
रोस्टेड चने
अगर आप ऐसे फूड आइटम की तलाश में हैं जो सस्ता होने के बावजूद आपकी मदद वजन को बढ़ाने में भी करे तो रोस्टेड चने से बेहतर और कुछ भी नहीं है आपके लिए. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे सेहत के लिए कई मायनों में काफी फायदेमंद होते हैं. शाम के समय जब आपको कुछ चटपटा खाने का मन हो तो आपको इसका सेवन करना चाहिए.
Also Read: Weight Loss Tips: महीने भर में घट जाएगा बढ़ा हुआ वजन, इस तरह खुद को रख सकते हैं फिट और एक्टिव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










