नए साल में लें सेहत के ये रेजोल्युशंस, पूरे साल आपको रखेंगे हेल्दी

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

सेहत है तो सबकुछ है. इससे ही जीवन की हर खुशी है. नए साल की शुरुआत में आपके लिए कुछ ऐसे रेजोल्युशन लें, जो आपको पूरे साल या कहें कि आजीवन तंदुरुस्त रखेंगे. आज ही से अपने जीवन में बदलाव कर अपनाएं स्वस्थ्य रखने के लिए ये टिप्स

विज्ञापन
undefined
इम्युनिटी करें स्ट्रांग

शरीर को हेल्दी बनाने के लिए सबसे आवश्यक है इम्युनिटी को मजबूत होना. इम्युनिटी मजबूत रहेगी तो बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा. इम्युनिटी बूस्ट करने वाले खानपान को अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी हैै.

undefined
हर दिन देखें सनराइज 

हम हर बार एक कॉमन रेजोल्युशन लेते हैं कि आप सूरज निकलने से पहले बिस्तर छोड़ देंगे. लेकिन ऐसा हो नहीं पाता. इस साल अपना विल पावर बढ़ाएं और इस संकल्प को पूरा करें. सूरज की रौशनी के संपर्क में आने से कई तरह की बीमारियां दूर रहती हैं.

undefined
वर्कआउट जरूर करें

वर्कआउट के लिए समय जरूर निकालें. दिन का प्रारंभ ही वर्कआउट से करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा. योग को भी अपने डेली रूटीन में शामिल करें. अगर रोज नहीं हो पाता तो हफ्ते में 3 दिन करने से ही शुरूआत करें.

undefined
स्मोकिंग और वाइन को करें कंट्रोल

स्मोकिंग और वाइन से शरीर को क तरह के नुकसान होते हैं. इससे हेल्थ डैमेज का खतरा रहता है. स्मोकिंग और वाइन अगर लें तो सीमित मात्रा में लें. जरूरत से ज्यादा इनका सेवन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है.

undefined
खाना ना करें स्किप

आपको भी लंच या ब्रेकफास्ट स्किप करने या नियमित न लेने की आदत है तो इसे आज से ही छोड़ें. लंच, ब्रेकफास्ट और डिनर नियमित समय पर करें नहीं तो शरीर कमजोर होता जाएगा.

undefined
बॉडी फिट बनाएं

हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए फिट बॉडी होनी जरूरी है. आपकी लंबाई के अनुपात में ही वजन भी होना चाहिए. ऐसा न हो तो आज से ही शुरू करें. रेजोल्युशन लें कि छह माह में खुद को रिजल्ट देना है.

undefined
कम खाएं स्ट्रीट फूड

फास्ट फूड और स्ट्रीट फूड को खाना थोड़ा कम कर दें. इससे कई नुकसान होते हैं. जंक फूड टेस्टी तो होते हैं, पर ये कई मायनों में आपके हेल्थ को बिगाड़ते हैं. नए साल में इनसे दूरी बनाएं.

undefined
न्युट्रिशंस से भरपूर डाइट लें

फल, हरी सब्जियां, नट्स, मिलेट्स, सीड्स, खड़े अनाज का सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम को स्ट्रांग बनाता है. प्रतिदिन के आहार में इन्हें शामिल करें.

undefined
खूब पानी पीएं

शरीर को फिट रखने में पानी की अहम भूमिका होती है. एक दिन में कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पीएंं. शरीर को सही मात्रा में पानी मिलने से कई फायदे होते हैं.

Also Read: Global Family Day 2024: आज मनाया जा रहा विश्व पारिवारिक दिवस, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
undefined
ड्रायफ्रूट्स जरूर खाएं

ड्रायफ्रूट्स खाने से कई तरह के फायदे होते हैं. ड्रायफ्रूट्स जरूर खाएं, इसे खाने से शरीर में कई तरह के इंजाइम्स बनते हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं और शरीर को ताकत भी देते हैं.

Also Read: ह्यूमन बॉडी के लिए जरूरी है प्रोटीन, नहीं होने दें इसकी कमी;नहीं तो हो जाएगें बीमार
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola