इन आदतों को आज ही कहें ना, नहीं तो लीवर की बिगड़ जाएगी सेहत; ऐसे करें देखभाल

Edited by Neha Singh
Updated:
विज्ञापन

लिवर के स्वास्थ्य की अगर अनदेखी की जाए तो कई बीमारियां हो सकती है. बदलते लाइफ स्टाइल और खान पान से लीवर के हेल्थ पर काफी असर पड़ता है. आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को इन आदतों से काफी हद तक नुकसान पहुंच सकता है. लिवर एक ऐसा अंग है, जिसपर आपके डाइट का सीधा प्रभाव पड़ता है.

विज्ञापन
undefined

लिवर को स्ट्रांग रखना बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए है क्योंकि लीवर का सीधा असर डाइजेस्टिव सिस्टम पर होता है. डाइजेस्टिव सिस्टम से मानव का शरीर चलता है और इसी पर सारी गतिविधियां निर्धारित होती है. स्वस्थ्य लिवर के लिए क्या खाएं, क्या ना खाएं, ये जानना बहुत जरूरी है. आज हम आपको बताते हैं कि कैसे कुछ सरल उपायों से लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है. आपका डाइट सुपाच्य व लिवर-फ्रेंडली होना चाहिए.

undefined
गुनगुना पानी पीएं

दिन की शुरूआत जब भी करें तो सबसे पहले गुनगुना पानी का सेवन करें. संभव हो तो आधा कटा निंबू भी इसमें निचोड़ सकते हैं. गुणगुणे पानी से किसी भी बिना पचे भोजन को पचने में सावधानी होती है.

undefined
सीजनल फल और सब्जी खाएं

सीजनल फल और सब्जी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. फ्रूट्स और वेजिटेबल्स को प्रतिदिन की डाइट में शामिल करें. ध्यान रहे कि वेजिटेबल्स अच्छी तरह से पका हुआ हो और सुपाच्य हो. आप अपनी पसंद की सब्जी और फल को सही समय पर खाएं.

undefined
बहुत अधिक ना खाएं

चिकित्सकों के अनुसार बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक साथ बहुत अधिक नहीं खाना चाहिए. एक साथ गरिष्ठ भोजन या ज्यादा मात्रा में भोजन की आदत लिवर पर भारी पड़ती है. ध्यान रखें कि खाना अंतराल में खाएं और थोड़ा-थोड़ा खाएं. ऐसा करने से लिवर पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है.

undefined
पत्तेदार सब्जियां व साबुत अनाज खाएं

भोजन में पत्ते वाली सब्जियां, जैसे- पालक, कैबेज, मूली लिवर को जरूर शामिल करें. पत्तेदार सब्जियां व साबुत अनाज से लिवर को तंदरूस्त रहने में मदद मिलती है. सर्दियों में पत्तेदार सब्जियां खाना सेहत के लिए अच्छा होता है. साबुत अनाज डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बेहतर साबित होता है.

undefined
जंक व प्रोसेस्ड फूड ज्यादा ना खाएं

फास्ड फूड, पैकेज्ड फूड या प्रोसेस्ड फूड आपको स्वाद तो देगा पर लिवर की सेहत को बिगाड़ देगा. लिवर को तंदुरुस्त रखने के लिए इन खाने को पूरी तरह से इग्नोर करना चाहिए. ऐसे खाने में कार्ब्स और फैट बहुत अधिक होता है जो लिवर के लिए काफी नुकसानदायक होता है.

undefined
स्पाइसी खाना करें इग्नोर

स्पाइसी खाना लिवर का सबसे बड़ा दुश्मन है. अगर आपकी डाइट में स्पाइसी फूड पचास प्रतिशत है तो यह लीवर के लिए अर्लामिंग सिचुएशन है. यह लिवर के साथ-साथ पेट और स्किन के लिए भी नुकसानदायक है. इसे कम से कम मात्रा में अपने खाने में शामिल करें.

undefined
तली-भुनी चीजें ना खाएं

फैट व तेलयुक्त भोजन अर्थात तली-भुनी चीजें लिवर को खराब करती हैं. घर में ऐसी चीजों का सेवन कम से कम करें. बाहर का खाना खाने से ज्यादा से ज्यादा बचें.

undefined
दवाइयां समय से लें

यदि आप लिवर के मरीज हैं, तो हर हाल में दवाइयां में ब्रेक नहीं लगना चाहिए. हर हाल में दवाइयां समय से ही लें. मेडिटेशन जरूर करें. खाने के बाद तुरंत ना बैठे और लगातार बैठे न रहें.

Also Read: Vitamin D Supplements का ओवरडोज बना सकता है बीमार, फायदे की जगह होगा नुकसान, जानें कैसे
undefined
अल्कोहल और कैफीन बिल्कुल छोड़ें

अल्कोहल और कैफीन लिवर के बहुत बड़े दुश्मन हैं. लीवर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए इन्हें छोड़ना ही बेहतर है.

Also Read: नए साल के जश्न पर सेहत को ना करें इग्नोर, लो कैलोरी स्वादिष्ट भोजन से मनाएं हेल्दी सेलिब्रेशन
विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola