'हार्ट फेलियर अब लाइफ फेलियर नहीं है', जेबी फार्मा ने इस दवा के दाम में की 50 प्रतिशत तक की कटौती
Published by : Shaurya Punj Updated At : 09 Dec 2022 4:46 PM
JB Pharma cuts the price of this drug by up to 50 percent: जेबी फार्मा ने हार्ट फेलियर की महत्वपूर्ण दवा एज्मार्डा (सैक्युबिट्रिल-वलसार्टन) की कीमत लगभग 50 प्रतिशत घटा दी है
जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (जेबी फार्मा), भारत में सबसे तेजी से बढ़ती दवा कंपनियों में से एक है, ने क्रिटिकल हार्ट फेलियर दवा “एज्मार्डा” की कीमत में लगभग 50 प्रतिशत की भारी कमी की घोषणा की है. एज्मार्डा जिसमें पेटेंट अणु सैक्युबिट्रिल-वलसार्टन®, शामिल है, हार्ट फेलियर के इलाज के लिए उपयोग की जाती है. फेलियर देश में 80 लाख से 1 करोड़ 20 लाख लोगों को बीमार करता है. कीमत में कमी के बाद एज्मार्डा (सैकुब्यूट्रिल-वलसार्टन®), 50 मिलीग्राम 78 रुपये प्रति टैबलेट की बजाय 39.6 रुपये प्रति टैबलेट में उपलब्ध होगी.
इसपर टिप्पणी करते हुए, दिलीप सिंह राठौर, प्रेसिडेंट – डोमेस्टिक बिजनेस, जेबी फार्मा ने कहा, “कार्डियक सेगमेंट में एक अग्रणी दवा निर्माता कंपनी होने के नाते, जेबी ने भारत में हार्ट फेलियर के मरीजों के लिए अपनी एज्मार्डा दवा को अधिक सुलभ और सस्ती बनाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय मरीजों के एक बड़े वर्ग को सबसे किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने की हमारी रणनीति के अनुरूप है. इस कदम के साथ, कुल उपचार पर मासिक खर्च 4500 से घटकर 2200 रूपए हो जाएगा. एचएफ दवा अस्पताल में भर्ती होने के खर्च को कम से कम 1,00,000 रूपए तक कम करने में भी सहायता करती है.”
उन्होंने आगे कहा, “हार्ट फेलियर एक गंभीर और भयावह स्थिति है जिसके बारे में जागरूकता बढ़ाना भी महत्वपूर्ण है. इसीलिए जेबी देशभर में 300 से अधिक ‘हार्ट फेलियर’ क्लीनिक भी स्थापित करेगा ताकि मरीज को अपनी स्थिति के बारे में जल्दी पता लग सके और वो सही स्वास्थ्य संबंधी निर्णय ले सकें.”,
हार्ट फेलियर एक क्रॉनिक कंडीशन (दीर्घकालिक स्थिति) है जिसमें हृदय रक्त को उस तरह से पंप नहीं करता है जैसा उसे करना चाहिए. यह एक प्रोग्रेसिव क्रॉनिक सिंड्रोम है जिससे शरीर की कार्यप्रणाली गड़बड़ा जाती है और जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है. रक्त अक्सर पीछे हटता है और फेफड़ों (रक्त संचय) और पैरों में तरल पदार्थ निर्मित होने लगता है. तरल पदार्थ के निर्माण से सांस की तकलीफ और पैरों व पंजों में सूजन हो सकती है. यह अनुमान है कि देश में 80 लाख से 1 करोड़ 20 लाख लोग हार्ट फेलियर (एचएफ) से पीड़ित हैं.
अधिकतर लोगों को अपनी इस स्थिति का पता ही नहीं होता, और उन्हें इसके बारे में अंतिम चरण में पता चलता है. लगभग 80-90 प्रतिशत मरीजों में लेफ्ट वेंट्रिकुलर एचएफ होता है, जिसमें एचएफआरईएफ (हार्ट फेलियर रिड्यूस्ड इजेक्शन फ्रैक्शन) और एचएफपीईएफ (हार्ट फेलियर प्रिजर्व्ड इजेक्शन फ्रैक्शन) से संबंधित मामले 50-50 प्रतिशत होते हैं. अस्पताल में भर्ती होने और उच्च मृत्यु दर की घटनाओं को देखते हुए, एचएफ एक विशेषज्ञ-संचालित स्थिति है (रोगी पूल का 50-70% हृदय रोग विशेषज्ञों के पास है और 5-10% मधुमेह विशेषज्ञों के पास है). भारत में, एचएफ पाश्चात्य विश्व की तुलना में युवा आबादी को अपेक्षाकृत अधिक प्रभावित करता है. जेबी के इस कदम से न केवल उपचार की लागत कम करने में सहायता मिलेगी बल्कि मरीजों के जीवनकाल को बढ़ाने और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना भी संभव होगा.
एचएफ के मरीजों को पारंपरिक रूप से मुख्य दवा के रूप में केवल एआरबी (एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर्स) / एआई (ऐस इनहिबिटर्स) ही प्रिस्क्राइब की जाती थीं. सैकुब्यूट्रिल-वलसार्टन को 2017 में लॉन्च किया गया, इसे ईएफ (इजेक्शन फ्रैक्शन) बढ़ाने में एआरबीएस/एआईएस से बेहतर माना जाता है, इसलिए एचएफआरईएफ मरीजों के लिए अत्यधिक प्रभावी है. सैकुब्यूट्रिल + वलसार्टन वर्तमान में एचएफआरईएफ के 30-35 प्रतिशत मरीजों को प्रिस्क्राइब्ड किया जाता है, डॉक्टरों का मानना है कि सही मूल्य निर्धारण के साथ यह प्रतिशत 50-65 तक बढ़ सकता है.
आईक्युवीआईए के अनुसार, एमएटी 22 सितंबर डेटा सैक्युबिट्रिल-वलसार्टन®-30 प्रतिशत के 3 साल के सीएजीआर के साथ अब 500 करोड़ रूपए से अधिक का बाज़ार है. अणु वर्तमान में नोवार्टिस एजी, स्विट्जरलैंड द्वारा पेटेंट कराया गया है और वर्तमान में, नोवार्टिस सहित चार कंपनियां भारतीय बाजार को यह उपलब्ध करा रही हैं. अणु के जनवरी 2023 में ऑफ-पेटेंट होने की उम्मीद है. वर्तमान में एज़्मार्डा 93.5 करोड़ रुपये की आईक्युवीआईए एमएटी अक्टुबर 22 की बिक्री के साथ 17 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा करने वाली श्रेणी में तीसरा सबसे बड़ा ब्रांड है. अप्रैल 22 में, जेबी फार्मा ने 246 करोड़ रुपये में भारतीय क्षेत्र के लिए नोवार्टिस एजी, स्विट्जरलैंड से अज़मर्डा ब्रांड का अधिग्रहण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










