ePaper

Health Tips: क्या होगा जब आप लगातार 7 दिन पीयेंगे चुकंदर का जूस? जानें

Updated at : 14 Feb 2025 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
beetroot juice

pic credits: unsplash

Health Tips: अगर आप चुकंदर का जूस नहीं पीते हैं तो आज से ही इसका सेवन करना शुरू कर दें. सिर्फ 7 दिन चुकंदर के जूस के सेवन से आपके सेहत को कई तरह के फायदे हो सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: हमारे सेहत के लिए चुकंदर के सेवन को काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है. जब आप इसका नियमित तौर पर सेवन करना शुरू कर देंगे तो आपको कुछ ही समय में अपने सेहत में काफी बदलाव देखने को मिल जाएंगे. चुकंदर एक सब्जी है और आप इसका सेवन किसी भी तरह से कर सकते हैं. कोई इसे सलाद के साथ खाना पसंद करता है तो कोई इसका सेवन जूस के तौर पर करना पसंद करता है. चुकंदर या फिर बीटरूट में आपको पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्व मिलते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आप लगातार 7 दिनों तक चुकंदर का जूस पीयेंगे तो आपके सेहत को कौन से फायदे हो सकते हैं. तो चलिए इन फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

हीमोग्लोबिन

अगर आपको हीमोग्लोबिन की कमी की समस्या है तो ऐसे में आपको चुकंदर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है जो आपके शरीर में हो रहे हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने में काफी मदद कर सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

लिवर के लिए फायदेमंद

जब आप नियमित तौर पर चुकंदर के जूस का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो इसे आपके लिवर को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचे रहने में मदद मिलती है. इस जूस के सेवन से आप सूजन की समस्या से भी बचे हुए रहते हैं.

कोलेस्ट्रॉल

चुकंदर के जूस में आपको फाइटोन्यूट्रिएंट्स मिलते हैं जो आपके शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करते हैं. यह भी एक कारण है कि आपको हर दिन चुकंदर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Worst Morning Habits: भरी जवानी में ही हो जाएंगी बुढ़ापे वाली बीमारियां, सुबह के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां

हाइपरटेंशन

अगर आपको हाइपरटेंशन की समस्या है तो ऐसे में आपको चुकंदर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन से आपको इस समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है.

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी स्किन क्वालिटी को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं तो आपको चुकंदर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें मौजूद विटामिन-सी आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Fenugreek Seeds: सिर्फ एक या दो नहीं बल्कि मेथी के दानों के हैं अनगिनत फायदे, आप भी जानें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola