Health Tips: दूध को भी पीछे छोड़ देगा यह बीज, कैल्शियम की कमी को दूर करने का रामबाण इलाज

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

til for calcium

Health Tips: अगर आप शरीर में हो रहे कैल्शियम की कमी को दूर करना चाहते हैं तो आपको इस बीज का सेवन करना चाहिए. इस बीज में आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल जाता है.

विज्ञापन

Health Tips: दूध को कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स मना जाता माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं की दूध से भी ज्यादा कैल्शियम आपको छोटे से बीज से मिल सकता है. यह बीज न केवल कैल्शियम की कमी को दूर करता है, बल्कि यह आपकी हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है. आइए जानते हैं इस बीज के फायदों के बारे में और आप इसका सेवन कैसे कर सकते हैं.

तिल के बीज के फायदे

तिल के बीज में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम पाया जाताहै. इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व भी होते हैं. एक बड़े चम्मच तिल के बीज में लगभग 80-100 मिलीग्राम कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा, तिल के बीज हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करते हैं. तिल का सेवन करने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हड्डियों की ताकत बढ़ती है. सर्दियों में तिल का सेवन विशेष रूप से लाभकारी होता है और नियमित सेवन से कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं. चलिए जानते हैं आप किस तरह से कर सकते हैं तिल का सेवन.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

तिल के लड्डू

इसे बनाने के लिए तिल को घी में भुनकर गुड़ के मिश्रण में मिलाया जाता है. यह लड्डू सर्दियों के मौसम में विशेष रूप से लोकप्रिय होता है और इसमें गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने वाले गुण होते हैं.

तिल का हलवा

तिल का हलवा शरीर में कैल्शियम पूरा करने के लिए एक स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन है. इसे बनाने के लिए तिल को भिगोकर पीस लें, फिर घी में भूनें और चीनी पाउडर मिलाकर पकाएं.

सलाद के साथ

सलाद में तिल मिलाने के लिए आप बस तिल को सलाद के ऊपर छिड़क दें या सलाद की सामग्री के साथ मिला दें. इससे आपके शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं, और यह हड्डियों को भी मजबूत बनाने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola