Health Tips: शरीर से गंदे प्यूरीन को बाहर निकालने में कारगर साबित होंगे ये उपाय, गर्मियों में यूरिक एसिड बढ़ने का नहीं रहेगा खतरा

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI Generated Image

Health Tips: अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है तो ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए और गंदे प्यूरीन को बाहर निकालने के लिए आपको ये उपाय अपनाने चाहिए.

विज्ञापन

Health Tips: गर्मियों के इन दिनों में अक्सर ही यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या आम हो जाती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में गंदे प्यूरीन जमने लगते हैं जिसे हमारी किडनियां सही तरीके से बाहर निकाल नहीं पाते है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी किडनियां हेल्दी रहे और आपके शरीर में जमने वाला गंदा प्यूरीन भी बाहर निकल जाए तो आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की कोशिश करनी चाहिए. बिना लाइफस्टाइल में बदलाव किये आपके लिए इस गंदे प्यूरीन से छुटकारा पाना संभव ही नहीं है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गंदे प्यूरीन को बाहर निकाल सकते हैं और साथ ही यूरिक एसिड्स के लेवल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं. तो चलिए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

ज्यादा से ज्यादा पानी पीकर खुद को रखें हाइड्रेटेड

अगर आप अपने यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल में करना चाहते हैं और इसे शरीर से बाहर भी निकालना चाहते हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. अगर आप डीहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं और साथ ही शरीर में यूरिक एसिड लेवल्स को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आपको दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: खाने के बाद की गयी इन गलतियों की वजह से आप हो जाते हैं मोटे, दोहराने से बचें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

एक्सरसाइज करने से आपको होगा फायदा

अगर आप अपने यूरिक एसिड लेवल्स को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में स्विमिंग या फिर योगा जैसी चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड बाहर निकल जाता है.

प्यूरीन रिच चीजों का सेवन करना कम करें

गर्मियों के इन दिनों में अगर आप अपने यूरिक एसिड लेवल्स को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आपको इस तरह की चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जो प्यूरीन रिच होते हैं. इस तरह की चीजों में मीट, मछली, अल्कोहल और फ्राइड चीजें शामिल होती हैं. जब आप इस तरह की चीजों का सेवन गर्मियों में ज्यादा करने लगते हैं तो आपका यूरिक एसिड लेवल काफी बढ़ सकता है.

डायट में शामिल करें फल और सब्जियां

अगर आप गर्मियों के इन दिनों में अपने बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल्स को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो आपको अपने डायट में फलों और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. गर्मियों के इन दिनों में आपको अपने डायट में नींबू, सेब, खीरे और अंगूर जैसी चीजों को शामिल करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: बार-बार बीमार पड़ने की वजह से सेहत पर पड़ रहा बुरा असर? इस तरह करें अपनी इम्युनिटी को बूस्ट

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola