Health Tips: इन लोगों के लिए अमृत से कम नहीं किशमिश का पानी, खाली पेट पीने से होते हैं चमत्कारी फायदे

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

World Water Day 2025

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर सुबह खाली पेट किशमिश का पानी जरूर पीना चाहिए. किशमिश के पानी के सेवन से इनके सेहत को कई चमत्कारी फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने सेहत का सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाते हैं जिस वजह से समय में आगे चलकर हमें कई तरह की समस्याएं हो जाती है. जब हमें ये समस्याएं होती है तो हम सीधे डॉक्टर्स पर या फिर उनकी बताई दवाई पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन, हमारे दिमाग से यह बात निकल जाती है कि प्रकृति के पास भी हमारे लिए कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो हमें कई तरह की समस्याओं से राहत पाने में मदद कर सकते हैं. इन्हीं चीजों में से एक होती है किशमिश. शायद ही कोई ऐसा हो जिसे किशमिश खाना पसंद न हो. यह छोटी और मीठी सी चीज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि हमारे सेहत के लिए फायदेमंद भी काफी ज्यादा होती है. इसका सेवन आप कैसे भी कर सकते हैं लेकिन यह तब सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है जब हम इसका सेवन सुबह खाली पेट पानी में भिगोकर करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कमजोर इम्युनिटी होने पर

अगर आपकी इम्युनिटी कमजोर है तो ऐसे में आपको हर सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके नियमित सेवन से आपकी इम्युनिटी बेहतर होती है और आप कम बीमार पड़ने लगते हैं. अगर आप बदलते मौसम एक साथ बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आपको हर सुबह इसका सेवन जरूर करना चाहिए. किशमिश में विटामिन-सी पाया जाता है जो आपको बीमारियों और इन्फेक्शन्स से बचाकर रखने में मदद करता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

शरीर में आयरन की कमी होने पर

अगर आप कम आयरन की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको सुबह खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. किशमिश में आपको भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जिस वजह से यह आपको आयरन की कमी की समस्या से छुटकारा दिला सकता है. इसके सेवन से आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं और खून की कमी भी दूर हो जाती है. यह आपको अनीमिया की समस्या से भी राहत दिला सकते हैं.

स्किन प्रॉब्लम्स होने पर

अगर आपको स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स है तो ऐसे में आपको किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो आपकी स्किन को फ्री रैडिकल्स की वजह से होने वाले डैमेज से बचाकर रखने में मदद करता है. इनमें विटामिन ए और ई पाया जाता है जिन्हें आपकी स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जब आप भीगी किशमिश का सेवन करना शुरू करते हैं तो इससे आपके एजिंग की प्रोसेस भी धीमी हो जाती है.

टॉक्सिन्स से छुटकारा

जब आपके शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं तो इससे आपके बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. टॉक्सिन्स को अगर समय रहते शरीर से बाहर न निकाला जाए तो ये कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बन सकते हैं. अगर आप अपने शरीर को अंदर से क्लीन करना चाहते हैं तो आपको किशमिश के पानी का सेवन जरूर करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: गर्म पानी के साथ गुड़ का सेवन आपके सेहत के लिए वरदान, इन समस्याओं से दिलाता है छुटकारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola