Health Tips: क्या आप भी घर पर सुबह-शाम जलाते हैं अगरबत्ती? सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Health Tips: अगर आप भी अपने घर पर सुबह-शाम अगरबत्ती जलाते हैं तो पहले इसकी वजह से होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Health Tips: हम सभी के घरों में पूजा-पाठ का होना बेहद ही आम बात है. सुबह और शाम के समय पर खासतौर पर हमारे घरों में पूजा-पाठ की जाती है. पूजा करते समय अक्सर हम धूप या फिर अगरबत्ती (Incense sticks) जलाते हैं और उसे पूरे घर में घुमाते हैं और अंत में जाकर उसे मंदिर के पास स्थापित कर देते हैं. अगर आप भी यह काम रोजाना करते हैं और काफी देर तक इन धूप और अगरबत्तियों से निकलने वाले धुंए के बीच रहते हैं तो आपको आज ही से सतर्क हो जाना चाहिए. आपकी यह गलती आपके सेहत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकती है. आपको शायद यह सुनकर अजीब लगे लेकिन अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं आपकी सेहत को बुरी तरीके से नुकसान पहुंचा सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको अगरबत्ती के धुंए की वजह से आपके सेहत को होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

फेफड़ों को होता है नुकसान

जब आप अगरबत्ती जलाते हैं तो उसके धुंए में से कुछ केमिकल्स निकलते हैं. ये केमिकल्स आपके फेफड़ों के लिए काफी ज्यादा हानिकारक हो सकते हैं. कई रिसर्च में भी इस बात का खुलासा किया गया है कि अगरबत्ती और धूप में इस्तेमाल की जाने वाली पॉली एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन आपके फेफड़ों पर काफी बुरा प्रभाव डालता है. केवल यहीं नहीं, इससे निकलने वाला जो धुआं होता है वह सिगरेट के धुंए से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है. अगरबत्ती के धुंए से आपके फेफड़ों की झिल्ली में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

दिमाग को हो सकता है नुकसान

जब आप अगरबत्ती या फिर धूप जलाते हैं तो ऐसे में उससे निकलने वाले धुंए से कई तरह की केमिकल्स निकलते हैं. काफी देर तक या फिर लंबे समय तक इस धुंए में रहने से इंसान के दिमाग पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. कई बार इस धुंए की वजह से सिरदर्द, फोकस करने में परेशानी और डिमेंशिया जैसी समस्याएं भी हो सकती है.

स्किन एलर्जी

जब आप काफी देर तक या फिर लंबे समय तक अगरबत्ती के धुंए में रहते हैं तो ऐसे में आपको स्किन से जुड़ी एलर्जी या फिर आंखों से जुड़ी एलर्जी भी हो सकती है. कई बार इस धुंए के सम्पर्क में आने की वजह से आपकी आंखों और स्किन में खुजली की शिकायत हो सकती है.

कैंसर का खतरा

अगरबत्ती और धूप से निकलने वाले धुंए का असर सीधे तौर पर आपके फेफड़ों पर ही पड़ता है. जब आप लंबे समय तक इस धुंए में रहते हैं तो इससे आपको अस्थमा, फेफड़ों का कैंसर, ट्रेकियल कैंसर के साथ ही सीओपीडी का भी खतरा बना हुआ रहता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में दिख रहे इन संकेतों को कभी न करें इग्नोर, किडनी खराब होने की तरफ करते हैं इशारा

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola