Health Tips: भूलकर भी मूंगफली के बाद न करें इन चीजों का सेवन, कारण जान चौंक जाएंगे आप

Updated:
विज्ञापन

food items to avoid after eating peanuts

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको मूंगफली के बाद कभी भी नहीं करना चाहिए. इन चीजों के सेवन से आपके सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों की शाम और हाथों में गर्म-गर्म भुने हुए मूंगफली, वाह! शायद ही कोई ऐसा हो जिसे सर्दियों के इन दिनों में मूंगफली खाना पसंद न हो. स्वाद के मामले में यह जितने जबरदस्त होता है उतने ही फायदेमंद हमारे सेहत के लिए भी होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की और मददगार साबित होने वाली है जिन्हें मूंगफली खाना काफी ज्यादा पसंद है. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको कभी भी मूंगफली खाने के बाद नहीं करना चाहिए. जब आप मूंगफली के बाद इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपके सेहत पर काफी निगेटिव असर पड़ता है. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

चॉकलेट्स

आपको मूंगफली के बाद कभी भी चॉकलेट्स का सेवन नहीं करना चाहिए. वैसे तो आपको मार्केट में ऐसे कई चॉकलेट्स मिल जाते हैं जिनमें मुख्य तौर पर मूंगफली का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, मूंगफली का सेवन उन लोगों को कभी नहीं करना चाहिए जिन्हें इसे एलर्जी है. अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो करीबन घंटेभर बाद ही चॉकलेट या फिर इससे बनी चीजों का सेवन करें.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: घी के साथ कभी न खाएं ये चीजें, सेहत को होगा नुकसान

ये भी पढ़ें: Health Tips: आपको हर सुबह क्यों पीना चाहिए नींबू पानी, जानें चौंकाने वाले फायदे

आइस क्रीम

मूंगफली में काफी मात्रा में ऑइल पाया जाता है जिस वजह से आपको इसके बाद कभी भी आइस क्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए. मूंगफली की तासीर गर्म होती है जबकि, आइस क्रीम ठंडा होता है. जब आप मूंगफली के बाद आइस क्रीम का सेवन करते हैं तो इससे आपके गले में खराश या फिर कफ की समस्या हो सकती है.

खट्टे फल

मूंगफली के बाद आपको कभी भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. खट्टे फल जैसे कि संतरा, अंगूर, नींबू यहां तक की कीवी का सेवन भी आपके सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है. अगर आपको एलर्जी की समस्या है तब तो आपको भूलकर भी इन दोनों ही चीजों को साथ नहीं खाना चाहिए. दोनों ही चीजों के साथ सेवन करने से आपको खराश से लेकर खांसी तक की समस्या हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में अब नहीं रहेगी ब्लड प्रेशर बढ़ने की चिंता, डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola