ePaper

Health Tips: सर्दियों में अब नहीं रहेगी ब्लड प्रेशर बढ़ने की चिंता, डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव

Updated at : 24 Dec 2024 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
checking bp in a machine

checking bp in a machine

Health Tips: अगर सर्दियों के इन दिनों में पने अपने ब्लड प्रेशर को मैनेज करके रखना चाहते हैं तो तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. इन बदलावों से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रह सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: कई ऐसे लोग होते हैं जो सर्दियों के आते हैं ब्लड प्रेशर के बढ़ जाने की शिकायत करते हैं. बता दें सर्दियों के इन दिनों में यह समस्या इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि इस दौरान हमारे ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं और इसके साथ ही हम किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटीज को करना बंद कर देते हैं और इसके साथ ही बिना सोचे समझे कुछ भी खाने-पीने लग जाते हैं. बता दें अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को समय रहते नहीं सुलझाया गया तो यह आगे चलकर हार्ट अटैक और कई अन्य तरह की जानलेवा बीमारियों का भी कारण बन सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों के इन दिनों में भी अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं.

रेगुलर एक्ससरसाइज

अगर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए. जब आप रेगुलर बेसिस पर एक्ससरसाइज करते हैं तो इससे आपको अपने बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में काफी ज्यादा मदद मिलती है. अगर आप जिम जाकर हैवी वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं तो वॉकिंग या फिर योगा करके भी आपको काफी फायदा मिल सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कंट्रोल में रखने के लिए डायट में करें ये बदलाव, जानें

ये भी पढ़ें: Weight Gain Tips: वेट गेनर्स को कहें गुडबाय, इन सस्ती चीजों को खाकर आसानी से बढ़ाएं अपना वजन

सही डायट

सर्दियों के इन दिनों में यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने डायट का ख्याल सही तरीके से रखें. अगर आप ऐसी चीजें खाते हैं जिसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा है तो इससे भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसीलिए सलाह दी जाती है कि आपको सर्दियों के इन दिनों में नमक का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए. सर्दियों के इन दिनों में आपको अपने डायट में संतरे, केले और पालक जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए.

पानी पीएं

सर्दियों के इन दिनों में भी आपको पानी पीने की जरूरत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. जब आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो इससे भी आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक बढ़ सकता है. कोशिश करें कि आप प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीएं.

स्ट्रेस लेने से बचें

आपको जितना हो सके स्ट्रेस लेने से बचने की कोशिश करनी चाहिए. जब आप सर्दियों में ज्यादा तनाव लेते हैं तो ऐसे में आपका ब्लड प्रेशर काफी हद तक बढ़ सकता है. बता दें जब आप स्ट्रेस लेते हैं तो ऐसे में आपका शरीर एड्रेनालिन और नोरेपेनेफ्रिन जैसे हार्मोन को रिलीज करता है. इन हार्मोन की वजह से आपका हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. अगर आप अपने स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं तो आपको मेडिटेशन और योगा का सहारा लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Health Tips: भूलकर भी ये लोग न खाएं अंडे का पीला हिस्सा, सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola