Health Tips: घी के साथ कभी न खाएं ये चीजें, सेहत को होगा नुकसान

Updated:
विज्ञापन
Ghee Moisturizer Tips

Ghee Moisturizer Tips

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको घी के साथ कभी भी नहीं करना चाहिए. ये सभी चीजें हेल्दी तो हैं लेकिन घी के साथ इनका सेवन नुकसानदेह हो सकता है.

विज्ञापन

Health Tips: घी एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी अपने डायट में जरूर शामिल करते हैं. यह कई तरह के पोषक तत्वों से लोडेड तो होता है बल्कि साथ ही इसे खाने के स्वाद को बूस्ट करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. जब आप नियमित तौर पर अपने डायट में घी को शामिल करना शुरू कर देते हैं तो ऐसे में आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देखने को मिल जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन आपको कभी भी घी के साथ नहीं करना चाहिए. जब आप घी के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपके सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

चाय

आपको घी के साथ कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन साथ में करते हैं तो आपके डाइजेशन पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ सकता है. जब आप दोनों ही चीजों का सेवन साथ में करते हैं तो आपको एसिडिटी जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: आपको हर सुबह क्यों पीना चाहिए नींबू पानी, जानें चौंकाने वाले फायदे

ये भी पढ़ें: Health Tips: अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हेल्थ को होगा बड़ा नुकसान

शहद

आयुर्वेद में घी के साथ शहद को मिलाकर खाने से मना किया गया है. इन दोनों ही चीजों की तासीर एक दूसरे से बिलकुल विपरीत होती है. जब आप अलग-अलग तासीर की इन चीजों का सेवन साथ में करते हैं तो ऐसे में आपके पेट में केमिकल रिएक्शन होने लगते हैं. कई बार इसकी वजह से आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है.

मछली

घी के साथ आपको कभी भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आप इन दोनों ही चीजों का सेवन साथ में करते है तो आपके डाइजेशन पर इसका काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. कई बार इन दोनों ही चीजों के साथ सेवन से आपको स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स हो सकती है और इसके साथ ही शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स बनने भी शुरू हो जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में अब नहीं रहेगी ब्लड प्रेशर बढ़ने की चिंता, डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव

खट्टे फल

आपको घी के साथ कभी भी खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए. जब आप घी के साथ खट्टे फल खाते हैं तो आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या तो होती ही है बल्कि साथ ही गैस और सूजन की समस्या भी हो सकती है. बता दें फलों को हमारा शरीर जल्दी डाइजेस्ट कर पाता है वहीं, घी को पचाने में इसे ज्यादा समय लग जाता है.

दही

घी और दही को साथ में खाने से मना किया गया है. इन दोनों की तासीर भी एक दूसरे से अलग होती है जिस वजह से इन्हें साथ में खाने से मना किया गया है. जब आप इन दोनों ही चीजों को साथ में खाते हैं तो आपको इन्हें डाइजेस्ट करने में काफी परेशानी होती है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: कोलेस्ट्रॉल लेवल्स को कंट्रोल में रखने के लिए डायट में करें ये बदलाव, जानें

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola