ePaper

Health Tips: अंडे के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हेल्थ को होगा बड़ा नुकसान

Updated at : 25 Dec 2024 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
things you should not eat with eggs

things you should not eat with eggs

Health Tips: आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको कभी भी अंडे के साथ नहीं करना चाहिए. अगर आप अंडे के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: अंडे का सेवन हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें आपको प्रोटीन के साथ ही कई अन्य तरह के पोषक तत्व भी मिल जाते हैं. रेगुलर बेसिस पर अपने डायट में अंडे को शामिल करते हैं तो ऐसे में आपको कुछ ही दिनों में अपने सेहत में बड़े बदलाव देखने को मिल जाते हैं. यहीं कारण है कि अंडे को एक तरह से सुपरफूड के तौर पर भी देखा जाता है और पसंद भी किया जाता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें अंडे खाना पसंद है. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको कभी भी अंडे के साथ नहीं करना चाहिए. अगर आप अंडे के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं.

चाय

आपको अंडे के साथ कभी भी चाय का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह के हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकते हैं. अगर आप अंडे के साथ चाय का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद प्रोटीन को आपका शरीर सही तरीके से एब्जॉर्ब नहीं कर पाता है. कई बार इन दोनों ही चीजों का साथ सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है.

हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: चुटकियों में घटने लगेगा बढ़ा हुआ वजन, यहां जानें सीक्रेट टिप्स

ये भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में अब नहीं रहेगी ब्लड प्रेशर बढ़ने की चिंता, डेली रूटीन में करें ये छोटे बदलाव

सोया मिल्क

अगर आप अंडे के साथ सोया मिल्क का सेवन करना पसंद करते हैं तो भी आपको सावधान हो जाने की जरूरत है. इन दोनों ही चीजों में भरपूर प्रोटीन पाया जाता है जिस वजह से अगर इन्हें एक साथ खाया जाए तो शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ सकती है. कई बार प्रोटीन की मात्रा बढ़ने की वजह से आपके डाइजेशन में भी प्रॉब्लम हो सकती है.

मीट या चिकन

आपको अंडे के साथ कभी भी मीट या फिर चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए. इन दोनों ही चीजों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यहीं कारण है कि जब आप इन्हें साथ में खाते हैं तो आपका शरीर इन्हें अच्छी तरह से डाइजेस्ट नहीं कर पाता है. कई बार आपका पेट फूल जाता है और आपको कब्ज की भी समस्या हो सकती है.

केला

आपको कभी भी अंडे के साथ केला का भी सेवन नहीं करना चाहिए. केले में काफी ज्यादा मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है. यही कारण है कि जब आप दोनों ही चीजों को साथ में खाते हैं तो आपके शरीर में पोटेशियम और कैल्शियम का रेश्यो बिगड़ जाता है. इन दोनों ही चीजों को साथ में खाने से इसका काफी बुरा असर आपकी हड्डियों पर पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Weight Gain Tips: वेट गेनर्स को कहें गुडबाय, इन सस्ती चीजों को खाकर आसानी से बढ़ाएं अपना वजन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola