Health Tips: किस समय गर्म पानी पीना आपके लिए होता है फायदेमंद? जवाब वह नहीं जो आप सोच रहे
Drinking Water Schedule
Health Tips: हमारे सेहत के लिए गर्म पानी का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. जानकारों के अनुसार जब आप गर्म पानी का सेवन करना शुरू करते हैं तो इससे आपको कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. आज हम आपको बताने वाले हैं आखिर आपको किस समय गर्म पानी का सेवन करना चाहिए.
Health Tips: हमारे सेहत के लिए गुनगुने या फिर गर्म पानी को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. गर्म पानी के सेवन से हमारे शरीर फिट और एक्टिव भी रहता है. आज के समय में अगर आप देखें तो एक बड़ी आबादी ऐसी है जो गर्म पानी पीने के फायदे बताते रहते हैं चाहे वह एक स्पोर्ट्स पर्सन हो या फिर एक एक्टर या सेलिब्रिटी. बता दें जब आप गुनगुने पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर अंदर से क्लीन होता है जिससे आपको कई बीमारियों से बचे रहने में मदद मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए गर्म पानी का सेवन करते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर आपको किस समय गर्म पानी पीना चाहिए और इसके फायदे क्या होते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.
किस समय गर्म पानी पीना सबसे फायदेमंद?
बता दें आप गर्म पानी दिन में कभी भी पी सकते हैं लेकिन, अगर आपको सबसे ज्यादा फायदा उठाना है तो इसके लिए सुबह के समय गर्म पानी पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. आप अगर चाहें तो रात को सोने से पहले और किसी भी मील के पहले गर्म पानी पी सकते हैं. ऐसा करने से भी आपके सेहत को काफी ज्यादा फायदा हो सकता है. जब आप सुबह के समय गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपका डाइजेशन बेहतर होता है और आपका शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है. जब आप गर्म पानी पी रहे हों तो आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह ज्यादा गर्म न हो. ज्यादा गर्म पानी से आपका मुंह जल सकता है और अन्य समस्याएं भी हो सकती है. आप अगर चाहें तो गर्म पानी में नींबू, शहद, दालचीनी या फिर सौंफ भी डालकर पी सकते हैं. आपके ऐसा करने से आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट हो जाता है.
गर्म पानी पीने के फायदे
जब आप गर्म पानी का सेवन करते हैं तो ऐसे में आपका डाइजेशन बेहतर होता है. इसके सेवन से आपको कब्ज की समस्या से भी राहत मिल सकती है. अगर आप फैट लॉस की जर्नी पर आपको गर्म पानी का सेवन करना चाहिए. इसके सेवन से आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट होता है. गर्म पानी के सेवन से आपको स्ट्रेस से राहत और बॉडी को रिलैक्स रहने में भी मदद मिलती है. केवल यहीं नहीं, इसके नियमित सेवन से आपकी बॉडी अंदर से डीटॉक्स भी रहती है.
हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें
ये भी पढ़ें: Health Tips: क्यों आपको हर रात सोने से पहले चबाने चाहिए दो लौंग? जानें कमाल के फायदे
ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां
ये भी पढ़ें: Worst Morning Habits: भरी जवानी में ही हो जाएंगी बुढ़ापे वाली बीमारियां, सुबह के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










