ePaper

Health News: मूड को रिफ्रेश करने से लेकर, आंखों की रोशनी और बेहतर नींद के लिए भी रोना जरूरी, जानें इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभ

Updated at : 20 Dec 2020 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Health News: मूड को रिफ्रेश करने से लेकर, आंखों की रोशनी और बेहतर नींद के लिए भी रोना जरूरी, जानें इसके विभिन्न स्वास्थ्य लाभ

Crying Benefits And Side Effects, Rone Ke Fayde Or Nuksan, Health News: जिस तरह हंसना हमारे सेहत के लिए जरूरी है, ठीक उसी तरह रोना भी. यह एक प्रकार का सामान्य मानवीय प्रक्रिया है जो खुशी या दुख में भी उत्पन्न हो सकता है. कई शोध में खुलासा हो चुका है कि रोना हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए सेहतमंद है. बच्चों की पहली रूलाई से यह प्रक्रिया इंसान में शुरू हो जाती है. आइये जानते हैं रोने के स्वास्थ्य लाभ...

विज्ञापन

Crying Benefits And Side Effects, Rone Ke Fayde Or Nuksan, Health News: जिस तरह हंसना हमारे सेहत के लिए जरूरी है, ठीक उसी तरह रोना भी. यह एक प्रकार का सामान्य मानवीय प्रक्रिया है जो खुशी या दुख में भी उत्पन्न हो सकता है. कई शोध में खुलासा हो चुका है कि रोना हमारे शरीर और दिमाग दोनों के लिए सेहतमंद है. बच्चों की पहली रूलाई से यह प्रक्रिया इंसान में शुरू हो जाती है. आइये जानते हैं रोने के स्वास्थ्य लाभ…

आंखों के संक्रमण से बचाने और रोशनी के लिए जरूरी

रोने से हमारे आंख संक्रमण से बच सकते है. यह तनाव वाले हार्मोन और अन्य विषाक्त पदार्थ को बाहर करता है. आंखों की झिल्लियों सूखने से रोशनी की कमी हो सकती है. ऐसे में रोने से आंखों की नमी बरकरार रहती है और लंबे समय तक रोशनी भी बरकरार रहती है.

रोना शारीरिक और भावनात्मक दर्द को कम करता है

लंबे समय तक रोना हमारे आंखों से ऑक्सीटोसिन और अंतर्जात ऑपियोइड्स को रिलीज करता है. जो एंडोर्फिन के रूप में जाना जाता है. यह शारीरिक और भावनात्मक दोनों दर्द में रिलीज होते है. आपको बता दें कि ऑक्सीटोसिन का रिलीज होना शरीर को अंदर से शांत और कुछ देर के लिए सुन्न भी कर सकता है.

मूड को बेहतर करने में लाभदायक

आपने भी रोने के बाद पाया होगा कि आप बेहतर महसूस करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि रोने के दौरान हम शरीर की कई विषाक्त पदार्थों और हार्मोन को शरीर से बाहर रिलीज कर देते है. जो तनाव का कारण होता है. रोने के बाद नींद अच्छी आती है. इम्यूनिटी मजबूत होती है और तनाव भी कम होता है. जिससे मूड रिफ्रेश हो जाता है.

आंख की सफाई के लिए जरूरी

दरअसल, एक अध्ययन की मानें तो शरीर से पसीना, मल-मूत्र या आंसू का निकलने से हमारे शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर आ जाते है. आंसू बाहर आने से आंखों की सफाई होती है.

दुख, क्रोध, और शरीर की सुन्नता में लाभदायक

एक शोध की मानें तो आंसू का शरीर से निकलना हमें कई रोगों से भी बचाता है. यह दुख को तो कम करता ही है साथ ही साथ क्रोध और शर्मिंदगी के भाव को भी शरीर से समाप्त करके भावनात्मक संतुलन बनाने में मदद करता है. डर और थकान भी आंसू निकलने का कारण हो सकते हैं. येल विश्वविद्यालय में हुए एक शोध की मानें तो यह हमें वापस नार्मल कंडीशन में लाने में मददगार है.

गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी रोना जरूरी

एक शोध की मानें तो गर्भ में पल रहे बच्चे भी रोते है. ऐसा करने से उन्हें गर्भ के अंदर ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है.

बच्चों की बेहतर नींद के लिए रोना जरूरी

एक अध्ययन के मुताबिक रोने से बच्चों को रात में बेहतर नींद आती है. हेल्थलाइन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक जो बच्चे ज्यादा रोते हैं. उन्हें रात में लंबी नींद आती है.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola